छत्‍तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने पर मातृ भाषा में होगी पढ़ाई : नरेन्‍द्र मोदी

छत्‍तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने पर मातृ भाषा में होगी पढ़ाई : नरेन्‍द्र मोदी

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

कांकेर। जिले में भाजपा की विजय संकल्‍प रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा, छत्‍तीसगढ़ में भाजपा के समर्थन में जो आंधी चल रही है, वो कांकेर में भी दिख रही है। भाजपा का संकल्‍प छत्‍तीसगढ़ के लोगों को सशक्‍त करने और प्रदेश को देश के टाॉप राज्‍यों में लाने का है। कांग्रेस और विकास में छत्‍तीस का आंकड़ा है। छत्‍तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने पर डॉक्‍टर, इंजीनियर की पढ़ाई मातृ भाषा में होगी। इससे आदिवासी समाज के बेटे-बेटियां भी डाक्‍टर, इंजीनियर बन सकते हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां कांग्रेस रहेगी, वहां विकास हो ही नहीं सकता। मोदी ने नारा लगवाया कि, अऊ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ OBC को गाली देने का काम किया। मोदी को गाली इसलिए दी क्योंकि मैं OBC से आता हूं।

पांच वर्षों में कांग्रेस नेताओं के बंगले, कारों का ही विकास हुआ

उन्‍होंने कहा, कल ही छत्‍तीसगढ़ का स्‍थापना दिवस मनाया है। कितनी चुनौती से लड़ते हुए भाजपा ने नई व्‍यवस्‍था बनाई। लेकिन यहां की कांग्रेस की सरकार भाजपा से दुश्‍मनी निकालती रही। इन पांच वर्षों में कांग्रेस नेताओं के बंगले, कारों का ही विकास हुआ है। उनके और उनके रिश्‍तेदारों का ही फायदा हुआ है। गरीब, दलित, पिछड़ों को क्‍या मिला। कांग्रेस सरकार ने टूटी-फूटी सड़कें दी है। इस वजह से आज पूरा छत्‍तीसगढ़ कह रहा है अउ नहीं सहिबो, अब बदल के रहिबो।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

भाजपा की सरकार बनने के बाद पीएम आवास के काम को तेज किया जाएगा

बीते नौ वर्षों के दौरान केंद्र की भाजपा सरकार का एक ही लक्ष्‍य रहा है। गरीब का कल्‍याण, आदिवासी का कल्‍याण। इसलिए हमने पक्‍के मकान की योजना बनाई। अभी तक चार करोड़ अधिक पक्‍का मकान मिल चुका है। लेकिन छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार अड़ंगा डाल रही है। मैं आज आपको वादा करता हूं। छत्‍तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद पीएम आवास के काम को और तेज किया जाएगा।

तीस टका कका, आपका काम पक्‍का

पीएम मोदी ने कहा, यहां के मुख्‍यमंत्री के बारे में कहा जाता है, तीस टका कका, आपका काम पक्‍का। आपने बीते 5 साल में कांग्रेस सरकार की नाकामी देखी है। इन 5 वर्षों में कांग्रेस के नेताओं की कोठियां, उनके बंगले, उनकी कारें, इन्हीं का विकास हुआ है। इन 5 वर्षों में कांग्रेस के नेताओं के बच्चों और उनेक रिश्तेदारों को ही फायदा हुआ। कांकेर के, बस्तर के गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी परिवारों को क्या मिला? छत्तीसगढ़ के लोगों को कांग्रेस ने टूटी-फूटी सड़कें दी हैं। कांग्रेस ने सरकारी दफ्तरों में घूसखोरी का नया रिकॉर्ड बनाया है।