Advertisement

2 आरोपीयों से 15.10 लीटर कच्ची शराब जप्त

2 आरोपीयों से 15.10 लीटर कच्ची शराब जप्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही हैं। जिसके तहत SST निगरानी टीम को 31 अक्टुबर मुखबिर से सूचना मिला कि थाना बेरला क्षेत्र के ग्राम बुचीडीह (लेंजवारा) निवासी सनत कुमार साहू अपने घर में एवं भगेला राम साहू भी अपने घर मकान में हाथ भट्ठी का देशी कच्ची शराब बनाकर अवैध रूप से धन अर्जित करने के नियत से शराब बिक्री करने हेतु रखे हैैं की सूचना पर SST निगरानी टीम, सायबर सेल टीम, थाना बेरला स्टाफ गवाहोों के साथ मौके में पहुच कर सूचना के अधार पर रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी को पकडा गया। जिसमें 2 प्रकरण में 2 आरोपीयों सनत साहू पिता स्वं. इन्दु राम साहू उम्र 41 साल साकिन बुचीडीह थाना बेरला, भगेलाराम साहू पिता स्वं. भाव सिंग साहू उम्र 50 साल साकिन बुचीडीह थाना बेरला जिला बेमेतरा के कब्जे से कुल जुमला 15.1 लीटर कच्ची शराब हाथ भट्ठी गुड से निर्मित कीमती करीबन 3020 को आबकारी एक्ट के तहत जप्त कर कार्यावाही किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना बेरला प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, SST निगरानी टीम में उप अभियंता शिव वर्मा, प्रधान आरक्षक लोकेश गौसेवक, रामेश्वर मांडले, इन्द्रजीत पांडेय, संजय पाटिल, तुकाराम निषाद, बिरेन्द्र साहू एवं अन्य स्टाफ शामिल थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47