Advertisement

कलेक्टर प्रशिक्षण में उपस्थित रहकर प्रशिक्षणकर्ता से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने के दिए निर्देश

कलेक्टर प्रशिक्षण में उपस्थित रहकर प्रशिक्षणकर्ता से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने के दिए निर्देश

मतदान अधिकारी क्रमांक 01 का प्रशिक्षण संपन्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के मद्देनज़र जिलें में प्रशिक्षण का दौर लगातार जारी हैं, इसी क्रम में आज स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय बेमेतरा एवं शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमेतरा मे विधानसभा निर्वाचन के सम्बंध मे मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें मतदान केंद्रों मे नियुक्त किए जाने वाले पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों 01, 02 एवं 03 का प्रशिक्षण दो पालियों मे आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस एल्मा उपस्थित थे, उन्होंने मतदान अधिकारियों से प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता से लेने, अपनी सभी शंकाओं का समाधान कर लेने एवं ईवीएम के संचालन की संपूर्ण प्रक्रिया की प्रायोगिक जानकारी प्राप्त कर लेने का निर्देश दिया। जिला मास्टर ट्रेनर सुनील झा, डीआर साहू, भूपेंद्र परगनिहा, जितेंद्र बारले, अनिल वर्मा, सितलेश शर्मा, अजय शर्मा, अलेन गुप्ता पर्यवेक्षण में विकासखंड स्तरीय 56 मास्टर ट्रेनरों के द्वारा मतदान सामग्री, मतदान केंद्र की व्यवस्था, माॅक पोल, मतदान प्रक्रिया, ईवीएम का संचालन, सीलिंग, मतपत्र लेखा, पीठासीन की डायरी, विभिन्न प्रपत्रों, लिफाफों को तैयार करना, मतदान सामग्री जमा करने आदि एवं मतदान के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी गई एवं सभी शंकाओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर एडीएम अनिल बाजपेयी, प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी उर्वशा, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, सुनील तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इन्हीं प्रशिक्षण केंद्रों में 5 नवंबर को मतदान अधिकारी क्रमांक 02 एवं 03 का प्रशिक्षण आयोजित हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47