छत्तीसगढ़बलरामपुरराज्य

कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ को नई दिशा दी देश में नई पहचान दी

कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ को नई दिशा दी देश में नई पहचान दी

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e
WhatsApp Image 2025-08-03 at 9.25.33 PM (1)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय रमन सरकार का अनुभव बता रहे हैं।

रमन सिंह कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार में नम्बर वन थे।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)
WhatsApp Image 2025-08-03 at 9.25.33 PM (1)

बलरामपुर/ पिछले 3 सालों में छत्तीसगढ़ की सरकार ने जिस गति से छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोगों के लिए हर क्षेत्र में कामकाज किया है उससे छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास की रफ्तार तेज हो गई है और छत्तीसगढ़ सामाजिक और आर्थिक विकास की दौड़ पर काफी तेजी से देशभर के अन्य राज्यों की तुलना में आगे बढ़ रहा है परंतु भारतीय जनता पार्टी के जुड़े लोगों को यह सब कुछ रास नहीं आ रहा है और उनके द्वारा प्रदेश की सरकार को बदनाम करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं कहीं धर्मांतरण का मुद्दा तो कहीं पर वर्तमान कांग्रेस सरकार की असफलताओं का ढिंढोरा पीटा जा रहा है, उससे ऐसा लगता है मानो भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर के बूथ लेवल तक के अध्यक्ष पिछले रमन सरकार के 15 साल के कुशासन, भ्रष्टाचार के अनुभव बता रहे है। उस दौरान रमन सिंह की पहचान भी देश मे नम्बर वन कमीशनखोर भ्रष्ट मुख्यमंत्री के रूप था, पूर्व मुख्यमंत्री ने इसे सार्वजनिक रूप से स्वीकार करते हुए कार्यकर्ताओं को कमीशन खोरी बंद करने की भी हिदायत दी थी। डॉ.रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार से आमजनता पीड़ित, किसान हताश परेशान थे हजारों किसानों की आत्महत्या की घटनाएं हुई। किसानों, आदिवासियों, युवाओं से किये वादा को रमन सरकार ने पूरा नही किया। युवाओं के रोजगार को आउटसोर्सिंग के जरिये बेचा गया। गौ माता के नाम से अनुदान लेकर भाजपा के नेता डकार जाते थे। किसान गाय बांधने की रस्सी लेकर 15 सालों तक इंतजार करते रहे जबकि भाजपा ने वादा किया था हर किसान को गाय मुफ्त में दी जाएगी, भाजपा नेताओं के गौशाला में गायों की निर्मम हत्या हुई। उस दौरान झीरम घाटी कांड, गर्भाशय कांड, नसबंदी कांड, आंख फोड़वा कांड, सारकेगुड़ा कांड, एड्समेटा कांड, मीना खलखो कांड, पेद्दागेल्लूर कांड, स्काईवॉक, एक्सप्रेस-वे घोटाला, 36 हजार करोड़ का नान घोटाला, धान घोटाला, बारदाना घोटाला, सहित अनेक काले कारनामे हुये। जो रमन सिंह के सरकार के नाकामी रही है रमन सिंह की पहचान देश मे अव्वल दर्जे का असफल मुख्यमंत्री के तौर पर था।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार अपने वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है और वह समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए अपने वादों को पूरा करने के लिए हर स्तर पर कड़ी मेहनत कर रही है इसके साथ ही जनता की मांग पर कई नई कार्यक्रमों को भी शुरुआत की है जिससे स्थानीय स्तर पर विकास के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में तो मदद मिल ही रही है आजीविका के कई संसाधन भी स्थापित हो रहे हैं और लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। छत्तीसगढ़ के सर्वहारा वर्ग के विकास,व्यक्ति विकास, छत्तीसगढ़ के कला संस्कृति परंपरा हरेली, पोला,तीज जैसे तिहार को संवारने का काम किया है। कांग्रेस सरकार ने पूर्व के रमन सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार, प्रशासनिक अराजकता को खत्म कर छत्तीसगढ़ को एक नई पहचान देने का काम तीन साल के कार्यकाल के भीतर किया है। एक समय था जब रमन भाजपा की सरकार रही तब देश में छत्तीसगढ़ की नक्सलवाद पर चर्चा होती थी। आज छत्तीसगढ़ की पहचान देश मे किसानों को धान की सबसे ज्यादा कीमत 2500 रु क्विंटल देने वाला एवं दो रुपये किलो में गोबर खरीद कर गौ पालक एवं गौ वंश के संरक्षण करने वाले राज्य के रूप में है। विकास विश्वास सुरक्षा के नीति के साथ नक्सलवाद का खात्मा किया जा रहा है। किसानों की कर्ज माफी, बिजली बिल हाफ, सिंचाई कर माफ, तेंदूपत्ता का मानक दर 2500 रु से बढ़ाकर 4000 रु प्रति बोरा,52 वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी, आदिवासियों की जमीन लौटना,नगरीय निकाय क्षेत्रो में एवं वनांचल क्षेत्रो में जमीनों का पट्टा देना, 24000 पदों में युवाओ को सरकारी नौकरी का अवसर देना, महिला स्व-सहायता समूह का कर्ज माफी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन न्याय योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजना से गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के रूप को साकार करने वाले प्रदेश के रूप में हो रहा है। छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदल रही है और भाजपा बदलते तस्वीर को देखकर बिलबिला रही है और नए-नए आरोप गढ़ कर सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।अपराधों को रोकने और अपराधियों के खिलाफ कठोरता से कदम उठाने के लिए सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता हर मोर्चे पर दोहराई है और काफी तेजी और सख्ती से अपराधियों से निपटने का काम छत्तीसगढ़ में हो रहा है, जिस वजह से भाजपा चिंतित है और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेतृत्व नेतृत्व वाली सरकार की ईमानदार प्रयासों में असफलताएं ढूंढने की कोशिश में लगी हुई है परंतु इन मंसूबों में वह सफल नहीं हो पा रही है।

Ashish Sinha

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f
WhatsApp Image 2025-08-03 at 9.25.33 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!