दुल्हन के घर लेकर निकला दूल्हा, हुआ कुछ ऐसा कि थाने पहुंच गई बारात

होशंगाबादः सोचिए किसी दूल्हें की बारात घर से दुल्हन के घर के लिए निकल जाए, लेकिन दूल्हें को बीच रास्ते में पता चले कि दुल्हन ही घर में नहीं है तो शादी कैसे होगी. कुछ ऐसा ही मामला होशंगाबाद जिले की सिवनी मालवा तहसील के रमपुरा गांव से आया है. जहां बारात आने से ठीक पहले एक दुल्‍हन फरार हो गई.

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

दुल्हन फरार होने के बाद दूल्हा पहुंचा थाने
दरअसल, रमपुरा गांव में रहने वाले राकेश हरियाले की बहन की शादी खोकसर गांव के रहने वाले एक लड़के से तय हुई थी. 14 जून को दोनों की शादी थी. तय समय के हिसाब से दोनों के घरों में शादी की तैयारियां चल रही थी. लड़के की बारात घर से रमपुरा गांव के लिए निकली. लेकिन बीच रास्ते में दूल्हे के परिजनों को पता चला कि दुल्हन घर से फरार हो गई है.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस वजह से थाने में नहीं हुई सुनवाई
दुल्हन के भाई की बात सुन दूल्हे के होश उड़ गए दूल्हे के सारे रिश्तेदार उसके साथ सिवनी मालवा थाने में पहुंचे. जहां थाना प्रभारी संजय चौकसे को पूरा वाकया सुनाया. जिसके बाद थाना प्रभारी संजय चोकसे ने बताया की दूल्हा दुल्हन के भागने की शिकायत लेकर आया था लेकिन लड़की डोलरिया थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम खोकसर की थी इसलिए उन्हें डोलरिया थाने जाने का कहा गया है.

लड़की का नहीं चला पता
बताया जा रहा है कि काफी खोजबीन के बाद भी लड़की का पता नहीं चला. हालांकि यह बात भी पता नहीं चल पाया कि लड़की किसके साथ भागी है. हालांकि लड़की के भाई ने मामले में डोलरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस मामले में जांच में जुटी है.