छत्तीसगढ़राजनांदगांवराज्य

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की जांच दल ने राजनांदगांव जिला के कृषि खाद्य गोदामों में किया जांच,*

*जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की जांच दल ने राजनांदगांव जिला के कृषि खाद्य गोदामों में किया जांच,

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

*वर्तमान में गोदामों पर डी.ए.पी. है निल*

*सु.फॉस्फेट, युरीया, पोटाश, गीपशम, जिंकटेड पाउडर, की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता का भी कोई ठिकाना नहीं*

*किसानों को खाद उपलब्ध कराने में नाकाम रही सरकार : विष्णु लोधी*

*किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराएं नहीं तो होगी उग्र आंदोलन : विष्णु लोधी*

*खाद की समस्या को लेकर कल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन*

राजनांदगांव – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिलाध्यक्ष विष्णु लोधी ने खाद्य समस्या मामले की जानकारी देते हुए कहा की जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी के आदेशानुसार ! खाद्य गोदामों के निरीक्षण के लिए जांच दल का गठन किया गया था ! जिसके तहत आज दिनांक 16 जून 2021 को राजनांदगांव जिला के कृषि खाद्य गोदामों का निरक्षण किया गया जिसके तहत जिला विपणन अधिकारी के अनुपस्थिति में गोदाम प्रभारी और गोदाम स्टाफ की उपस्थिति में निरक्षण किया गया ।

बारिश से पहले आया और बचत कृषि सामग्री का गोदाम प्रभारी द्वारा विवरण /

डी.ए.पी = 0 टन
यूरिया = 1970 टन
पोटास = 1728 टन
एस.एस.पी. = 1059 टन
जिन्कटेड पावडर = नहीं आया

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

विष्णु लोधी ने कहा की यह आकड़ा केवल एक ब्लाक के लिए भी कम पड़ेगा ! अब सोचने वाला विषय यह है की इसके अलावा जिन्कटेड पावडर, डी ए पी जैसे अन्य सामग्री तो है ही नहीं जिसका बेहद जरुरत होता है ! जिले के डोंगरगढ़, डोंगरगांव, राजनांदगांव ,बांदा बाजार छुरियां, खैरागढ़, पचपेड़ी किसी भी खाद्य संग्रहण केंद्र में डी ए वी नहीं है।

विष्णु लोधी ने कहा की कांग्रेस की सरकार अपने आप को किसान हितैसी कहती है और किसानो के हित में काम करने का बड़ा ढोंग कर रही है जिसका हरजाना जिला प्रदेश के किसान भुगत रहे है । आगामी दिनों में इसका जवाब प्रदेश के किसान , कांग्रेस सरकार को देगी !

विष्णु लोधी ने काहा की कांग्रेस सरकार ने ख़रीफ़ चक्र के लिए GPM ज़िला के Markfed के गोदाम में डी ए पी ( 0) है।आज जिले के Markfed और State Warehousing Corporation के सभी गोदामों में कृषि पदार्थ की जगह खाली सड़े बोरो से भरे पड़े है और किसानों को मजबूरन डी ए पी, फ़ॉस्फ़ेट जैसे कृषि पदार्थ कालाबजारियों से चौगुने दाम में ख़रीदना पड़ रहा है।यही हाल छत्तीसगढ़ के सभी ज़िलों का है।

विष्णु लोधी ने कहा की किसानों के खाद की समस्या को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन गुरुवार 17 जून को दिया जाएगा और एक दिवसीय धरना दिन शनिवार को 19 जून को दोपहर 12:00 से 2:00 तक किया जाएगा। विष्णु लोधी ने कहा ख़रीफ़ फसल-चक्र में बोवाई शुरू होने जा रही है लेकिन जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) माँग करती है कि राज्य सरकार तत्काल यूरिया और अन्य कृषि पदार्थों की आपूर्ति तत्काल सुनिश्चित करें। इस समस्या के निराकरण हेतु जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) सात-दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन भी कर रही है !

गोदामों का निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख रूप से जांच दल के सदस्य जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी, राजनांदगांव शहर अध्यक्ष शमशुल आलम , युवा शहर अध्यक्ष दीपक सोनी, कुलेश्वर वर्मा, रामकुमार टेमभुरकर, संतोष सहारे, टिंकू देवांगन भगवती वर्मा ईश्वरी वर्मा, आदि जांच दल के सदस्य उपस्थित रहे।

विष्णु लोधी
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे जिला राजनांदगांव ग्रामीण

राजनांदगांव से मानसिंग की रिपोर्ट…..

News Desk

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!