चुनाव परिणाम आने से पहले कांग्रेस ने 72 सीटर चार्टर प्लेन बुक किया

चुनाव परिणाम आने से पहले कांग्रेस ने 72 सीटर चार्टर प्लेन बुक किया

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

रायपुर। विधानसभा चुनाव परिणाम सामने आने में 18 घंटे से भी कम समय रह गया है। एक ओर राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं, वहीं हॉर्स ट्रेडिंग का डर भी सता रहा है। ऐसे में छत्तीसगढ़ कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को एकजुट करने में जुट गई है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इस बीच मीडिया में खबर चल रही है कि परिणाम आते ही जीते प्रत्याशियों को बेंगलुरु भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कांग्रेस ने 72 सीटर चार्टर प्लेन भी बुक करा लिया है। इसमें जीते विधायकों के साथ ही पार्टी के नेता भी होंगे। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के लिए कर्नाटक सबसे मुफीद जगह है। कांग्रेस सूत्रों की माने तो सभी प्रत्याशियों को जीत के बाद सर्टिफिकेट लेकर सीधे रायपुर आने को कहा गया है। चर्चा है की वीआईपी रोड पर एक निजी होटल में प्रत्याशियों के रुकने की व्यवस्था की जा रही है। सभी प्रत्याशी रात भर एक साथ यही रुकेंगे।