गरियाबंद जिले को 10 नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

गरियाबंद जिले को 10 नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

न्यूज़ चैनल प्रदेश खबर रिखीराम नागेश/गरियाबंद 06 दिसम्बर 2023/ गरियाबंद जिले को 10 नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। जिले से विशेष आवश्यकता वाले व जनसंख्या एवं वहां के क्षेत्रों की मांग के अनुरूप नवीन मिनी व मुख्य आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने हेतु प्रस्ताव संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रेषित किया गया था। जिसमे से अभी 10 नवीन केन्द्र खोलने की अनुमति प्राप्त हुई है। 10 नवीन केन्द्रों का चिन्हांकन सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सर्वप्रथम क्षेत्र की जनसंख्या के आधार पर चयन किया गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद ने बताया कि 10 नवीन आंगनबाड़ी केन्द्रों में गरियाबंद विकासखण्ड से मजरकट्टा 03, धवलपुर (टीकरापारा), खरता (मंदिरपारा) शामिल है। इसी प्रकार मैनपुर विकासखण्ड से खरीपथरा (मुड़ापारा), कोदोमाली (खलिया डोंगरीपारा), भाठापानी (कमारपारा) एवं चिपरी शामिल है। देवभोग विकासखण्ड से गिरसूल (कश्यपपारा), सितलीजोर (दरलीपारा) एवं चिचिया (पुजारीपारा) शामिल है। इन सभी 10 नवीन केन्द्रों को खोलने हेतु स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इन केन्द्रों का संचालन अतिशीघ्र प्रारंभ करने का निर्देश परियोजना अधिकारियों को दिया गया है। साथ ही इन केन्द्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका की भी भर्ती की कार्यवाही किए जाने के निर्देश संबंधितों को दिए गए है।