पीएम आवास में चल रही बैठक ख़त्म, मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर किया पुनः विचार

पीएम आवास में चल रही बैठक ख़त्म, मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर किया पुनः विचार

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर जारी कयासों और बैठकों के दौर के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक खत्म हो गई है। विधानसभा चुनावों में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, और राजस्थान में भारी बहुमत से जीत के बाद अब इन राज्यों में मुख्यमंत्री कौन बनेगा- इसको लेकर पिछले तीन दिनों से असमंजस बना हुआ है। इसी सिलसिले में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रधानमंत्री के निवास से निकले है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री के चयन के लिए अब तक मिले फीडबैक और जानकारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साझा करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर पहुंचकर 1 घंटे तक बैठक चली है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर चल रही बैठक में तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अहम चर्चा हो सकती है। आपको बता दें कि, रविवार को चुनावी नतीजे आने के बाद से ही भाजपा में इन तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री के चयन को लेकर विचार विमर्श का दौर जारी है।

सोमवार और मंगलवार को भी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के कई नेताओं ने और इन तीनों राज्यों के चुनावी अभियान से जुड़े कई प्रभारी और अन्य महत्वपूर्ण नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात कर अपने-अपने फीडबैक को साझा किया है।

पिछले दो दिनों से भाजपा के आला नेता इन तीनों राज्यों के नेताओं से लगातार मुलाकात कर रहे हैं और यह माना जा रहा है की इन तमाम नेताओं से मिले फीडबैक को भाजपा अध्यक्ष नड्डा प्रधानमंत्री आवास पर चल रही बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साझा कर रहे होंगे।