Advertisement

Ambikapur : कलेक्टर के निर्देश पर जारी है निगम प्रशासन का अभियान, मुख्य चौक चौराहों, सड़क किनारे अतिक्रमण कर अवैध संचालित ठेले और गुमटियां हटाई गई…………….

कलेक्टर के निर्देश पर जारी है निगम प्रशासन का अभियान, मुख्य चौक चौराहों, सड़क किनारे अतिक्रमण कर अवैध संचालित ठेले और गुमटियां हटाई गई…………….

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर नगर निगम, राजस्व एवं पुलिस अमला द्वारा शहर के सड़कों पर अतिक्रमण हटाने अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में शहरी व्यवस्था को सुधारने प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को भी नगर निगम की उड़न दस्ता टीम ने अतिक्रमण को लेकर सख्त कार्रवाई की। अम्बिकापुर जिला चिकित्सालय के सामने अतिक्रमण कर अवैध संचालित ठेले को हटाने की प्रभावी कार्रवाई की गई है। इसी कड़ी में आकाशवाणी चौक, रिंग रोड आदि में भी जरूरी कार्रवाई की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नगर निगम की टीम द्वारा दुकानदारों को बार बार समझाइश दी जा रही है कि सड़कों पर अतिक्रमण न करें। अतिक्रमण करने पर कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि बीते दिनों कलेक्टर कुंदन कुमार ने सुबह शहरी व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पैदल दौरा कर शहरी व्यवस्था का जायज़ा लिया। वहीं कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर निगम अमला एक्शन मोड़ में आ गया। बाजार की सड़कों पर अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या बनती है, जिसकी वजह से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस तरह की समस्याओं को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। शहर के अम्बिकावाणी चौक और मेडिकल कॉलेज अस्पताल और दुकानों के आगे अतिक्रमण किया गया था। जिस पर नगर निगम की उड़न दस्ता टीम ने कार्रवाई करते हुए कई अवैध ठेले और गुमटियां को हटाया। वहीं नगर निगम की उड़न दस्ता टीम लगातार शहर का भ्रमण कर अवैध ठेले गुमटियों का संचालन कर रहे लोगों को समझाइश भी दे रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47