Advertisement

Ambikapur : राज्य वीरता पुरस्कार वर्ष 2023 हेतु आवेदन आमंत्रित………………

राज्य वीरता पुरस्कार वर्ष 2023 हेतु आवेदन आमंत्रित………………

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि ऐसे वीर साहसी बालक-बालिकाएं जिन्होने किसी घटना विशेष में अदम्य साहस, सौर्य एवं बुध्दिमता द्वारा साहसिक कार्य किया हो, पात्र बालक एवं बालिकाओं के आवेदन आमंत्रित किए है। राज्य वीरता पुरूस्कार वर्ष 2023 के संबंध में नियमों के बारे उन्होंने बताया कि बालक/बालिका द्वारा अपनी जान की परवाह किये बिना, दूसरे की जान बचाने हेतु वीरता का किया गया कार्य हो, घटना दिनांक को बालक-बालिका की आयु 18 वर्ष से अधिक न हो, शैर्य कार्य की अवधि- पूर्व वर्ष की 1 जनवरी से आवेदन की तिथी के पूर्व तक घटित घटना, आवेदन पत्र सक्षम प्राधिकारी क्र 01 व 02 तथा जिला कलेक्टर द्वारा अनुशंसित होना आवश्यक है।
आवश्यक प्रमाण पत्र में जिला कलेक्टर द्वारा जारी अनुशंसा पत्र, एफ.आई.आर.की प्रति अथवा पुलिस डायरी ,समाचार पत्रों की कतरने जो इस बाबत प्रकाशित हुआ हो, जन्म प्रमाण पत्र सत्यापित करने हेतु आवश्यक दस्तावेज होनी चाहिए। वहीं बालक-बालिका के दो पास्पोर्ट साइज फोटो के,वर्तमान रंगीन फोटोग्राप्स सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित एवं 4 अतिरिक्त पासपोर्ट साईज के फोटो आवश्यक है। घटना का विस्तृत विवरण प्रतिवेदन सक्षम अधिकारी द्वारा सत्यापित होना चाहिए। नामांकन या आवेदन  निर्धारित पत्र में हो। उन्होंने बताया कि राज्य विरता पुरस्कार हेतु नामांकन प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप में आवेदन के साथ 1 जनवरी 2024 तक जिला कार्यक्रम अधिकारी या जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रेषित किया जा सकता है। आवेदन के लिए निर्धरित प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में मो. नं. 7000448404 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57