Advertisement

युवक-युवती परिचय सम्मेलन से यह सिद्ध होता हैैं कि साहू समाज हैं एक विकसित समाज – साव

युवक-युवती परिचय सम्मेलन से यह सिद्ध होता हैैं कि साहू समाज हैं एक विकसित समाज – साव

साहू समाज की विशेषता, यह समाज ईमानदारी के साथ मेहनती – अरुण साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव पहुँचे साहू समाज युवक-युवती परिचय सम्मलेन में

साहू समाज द्वारा प्रकाशित साहू स्मारिका के 10 वें अंक का किया विमोचन

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

बेमेतरा – छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज बेमेतरा जिलें के कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन और नव निर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह में शामिल हुए। डिप्टी सीएम ने समारोह मे सर्वप्रथम भक्त माता कर्मा की छायाचित्र पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना कर जिलेवासी सहित प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने साहू समाज द्वारा प्रकाशित साहू स्मारिका के 10 वें अंक का विमोचन किया। समारोह में पधारे समाज के सभी पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित विधायकों का शाल ओढ़ाकर, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल साहू, पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प बोर्ड दीपक ताराचंद साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता हीरालाल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला मंगत साहू सहित साहू संघ के पदाधिकारीगण एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि सह उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवक-युवती परिचय सम्मेलन से यह सिद्ध होता हैं कि साहू समाज एक विकसित समाज हैं। इस अवसर पर उन्होंने युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होने वाले युवक-युवतियों को अपनी शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के दौर में किसी के पास समय नहीं है और हर एक को जल्दी हैं, यह युवक युवती परिचय सम्मेलन इसी का परिचायक हैं, इसी का एक स्वरूप हैं, जहां पर सब इकट्ठा होकर, एक दूसरे को जान पहचान हो सकें और समय की भी बचत हो सकें। साहू समाज की विशेषता यह हैं कि यह समाज ईमानदारी के साथ मेहनती हैं। समाज के मान, सम्मान और गौरव बढ़ाने के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा। बेमेतरा का यह पावन धाम और आज जिला साहू संघ बेमेतरा के द्वारा आयोजित युवक युवती परिचय सम्मेलन और सम्मान समारोह के बहुत ही सम्माननीय हैं। प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष समाज को एक नई दिशा व समाज के कुरुती को दूर करने के उद्देश्य से पूरी ताकत लगाइ हैैं इसके लिए सभी सदस्यों का अभिनंदन, मेरा आप सभी से निवेदन और आग्रह हैैं घर के सदस्य के साथ जो व्यवहार होता हैैं, वैसी व्यवहार मेरे से करना यही निवेदन और आग्रह करता हूं, लेकिन मैं कर्मा माता का अब भी प्रार्थना करता हूँ कि मैं जैसे कल था आगे मुझे वैसे ही रखना, मै प्रार्थना करता हूं की कभी भी पद का घमंड और गुरुर मेरे सर पर ना चढ़े ये जो मुझे मिला हैैं वह बहुत बड़ा जवाबदारी है आप सब के आशीर्वाद से आप सब के सहयोग से मुझे ये मिला है ईमानदारी और मेहनत साहू समाज की विशेषता है आज साहू समाज हर जगह आगे बढ़ रहे हैं। वर्तमान में बेमेतरा में लगातार युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन हो रहा है यह बताता है साहू समाज तेज गति से आगे बढ़ रहे है, युवक युवती रिश्ता ढूढने में बहुत पैसा और समय लगता हैैं एक जगह सभी समाज के युवक युवती को इक्कठा करना पत्रिका के रूप में प्रकाशित करना घर बैठ कर ढूढना ये हम कम समय में कर सकते हैं यह सब ध्यान में रख कर युवक युवती का सम्मेलन रखे आप सभी को मैं बधाई और शुभकामना देता हूँ साहू मेहनत करके खायेंगे।
स्थानीय विधायक दीपेश साहू ने सम्मलेन कों सम्बोधन करते हुये कहा कि आप सभी के आशीर्वाद के लिए सबको धन्यवाद, युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होने वाले युवक-युवतियों को शुभकामनाएं, आप लोगों के आशीर्वाद से मै इस क्षेत्र का विधायक के रूप में निर्वाचित हुआ, हमारा समाज बहुत बड़ा समाज हैैं और बहुत शिक्षित, जागरूक और समझदार भी हैं। उन्होंने कहा कि आप सब राजनीति में जरूर आगे बढे लेकिन समाज के अंदर राजनीति ना करें। छग में सरकार किसी की हो साहू समाज की ओर पहले नजर रहता हैं। समाज के हर व्यक्ति को समाज हित में सोच रखना चाहिए। आज युवा युवती परिचय सम्मेलन हैैं तो जितने आए हुए युवा भाई युवती बहन को ढेर सारा बधाई देना चाहता हूँ और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।
साजा विधायक ईश्वर साहू ने समारोह को सम्बोधन करते हुये कहा कि परिचय सम्मेलन में आए हुए सभी बंधु को सादर प्रणाम, भद्रकाली की पावन धरती को नमन करता हूँ। आज के कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरूण साव और समारोह में आये जितने भी सदस्य है मैं सबका नमन करता हूँ। उन्होंने कहा कि हमारा साहू समाज सबसे बड़ा समाज हैं, इस साहू समाज द्वारा युवक युवती परिचय सम्मेलन रखा गया हैैं और जितने भी युवक युवती परिचय दिए हैं उनका मै उज्वल जीवन का कामना करता हूँ। हमारे समाज के द्वारा जो योगदान था वह बहुत बड़ा योगदान था जो मेरे जैसे गरीब और मजदूर परिवार के नागरिक को इतना बड़ा योग्य बनाया और सबसे बड़ा जिम्मेदारी दिया इसके लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं और आभार व्यक्त करता हूँ।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05