Advertisement

चुनाव में ऐतिहासिक जीत जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम – दीपेश साहू

चुनाव में ऐतिहासिक जीत जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम – दीपेश साहू

विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए भाजपा ने निकाली आभार रैली, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल

बेमेतरा – विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को शहर में आभार रैली निकाली गई। विधायक दीपेश साहू ने सर्वप्रथम राम मंदिर में प्रभु श्री रामचंद्र की आरती करके कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ऐतिहासिक विजय के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि मेरी जीत बेमेतरा की जनता का आशीर्वाद और भारतीय जनता पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम हैं। विधायक ने भगवान राम का भव्य मंदिर बेमेतरा की जनता और राम भक्तों के सहयोग से बनाए जाने की बात कही। सभी कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया। सभा को जिला भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल, राजेंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया। मंच में प्रमुख रूप से विजय सिन्हा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, नरेंद्र वर्मा महामंत्री, मोंटी साहू मंडल अध्यक्ष, छोटे लाल साहू मंडल अध्यक्ष बेमेतरा ग्रामीण, अमरिका निर्मलकर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हर्षवर्धन तिवारी द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन मोटी साहू ने किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

लड्डुओं से तौलकर विधायक का सम्मान, किया गदा भेट – स्वागत की कड़ी में मंदिर परिसर में राम मंदिर समिति के महेश राजपूत, आदित्य सिंह राजपूत, विजय सिन्हा, हर्षवर्धन तिवारी, राकेश मोहन शर्मा, नीतू कोठारी रोशन दत्ता, राजकुमार ठाकुर, परस वैष्णव, विजय सुखवानी, वैभव तिवारी, गोलू कोसले द्वारा स्वागत कर गदा भेंट किया गया। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष छोटेलाल साहू ने लड्डुओं से तौलकर विधायक का सम्मान किया।

शहर में जगह-जगह सर्व समाज के लोगों ने विधायक का किया स्वागत – विधायक दीपेश साहू की आभार रैली राम मंदिर में पूजा दर्शन के पश्चात माता भद्रकाली, मां शीतला में पूजा अर्चना के पश्चात प्रथम स्वागत मुस्लिम समाज इसके पश्चात मां कालिका मंदिर समिति के अध्यक्ष विजय सिन्हा, अमरिका निर्मलकर और साथियों द्वारा किया गया। रजक समाज, सिन्हा समाज, देवांगन समाज, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, साहू समाज, कुर्मी समाज, वैष्णव समाज, महेश चौक में माहेश्वरी समाज, कृषि उपज मंडी के सामने निषाद समाज, सिंधी समाज, चेंबर ऑफ कॉमर्स, परशुराम चौक में ब्राह्मण समाज ने शहर के मुख्य चौक चौराहों पर विधायक का स्वागत किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47