Advertisement

गरियाबंद जिले के विभिन्न गांवों में शिविरों का आयोजन निरंतर

गरियाबंद जिले के विभिन्न गांवों में शिविरों का आयोजन निरंतर

केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गरियाबंद जिले के विभिन्न गांवों में शिविरों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इसमें ग्रामीणजन शामिल होकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही लोगों को शिविर स्थल में ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसके अलावा ग्रामीण मौके पर ही स्वास्थ्य जांच की सुविधा का भी लाभ ले रहे है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विकसित भारत संकल्प यात्रा के विगत दिवस के शिविरों में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री चुन्नीलाल साहू एवं राजिम विधायक श्री रोहित साहू ने शामिल होकर ग्रामीणों को संकल्प यात्रा के बारे में जानकारी दी। साथ ही केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभ और योजना में शामिल होने के प्रक्रिया भी बताये। अतिथियों द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर छुरा के ग्राम मोंगरा में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत हिताग्रहियो को गैस कनेक्शन वितरण, कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान क्रेडिट कार्ड वितरण, कैलेंडर वितरण एवं आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया।

इसी प्रकार ग्राम दादरगांव में आयोजित शिविर में पटवारी को शत प्रतिशत भू अभिलेख संधारण के लिए सम्मानित किया गया। सांसद के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी कोसममुड़ा में आयोजित संकल्प यात्रा शिविर में भाग लेकर ग्रामीणों को केन्द्र सरकारी की योजनाओं के बारे में जागरूक किया। संकल्प यात्रा के तहत आयोजित शिविरों में मेरी कहानी मेरी जुबानी के अंतर्गत हितग्राही केन्द्र सरकार की योजनाओं से हुए लाभ के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47