Advertisement

बाबा गुरु घासीदास के जयंती पर आयोजित पंथी प्रतियोगिता में पहुँचे योगेश तिवारी

बाबा गुरु घासीदास के जयंती पर आयोजित पंथी प्रतियोगिता में पहुँचे योगेश तिवारी

बेमेतरा – विधानसभा के बिरोगा में आयोजित पूज्य गुरु बाबा घासीदास के 267 वीं जयंती के अवसर पर पर पंथी प्रतियोगिता में भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी मुख्य अतिथी के रुप पहुँचे। इस अवसर पर किसान नेता ने कहा परम पुज्य बाबा की जंयती पर जगह जगह समाज के भाई बहेनो के द्वारा पंथी दिखाई जाती हैं वो सिर्फ़ पंथी ही नहीं, पंथी के माध्यम से परम पुज्य बाबा गुरू घासीदास बाबा की संदेशों को आम जन तक पहुँचाने का सबसे अच्छा माध्यम हैं, आज के इस युग में आम जन मानस को बाबा के विचारों से अवगत कराने का सब से अच्छा माध्यम हैैं। इस अवसर पर आप सभी को बहुत बहुत बधाई और पंथी प्रतियोगिता हमेशा आयोजित होना चाहिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ऐसे प्रतियोगिता से युवाओं में परम पूज्य बाबा के संदेश को समझने और जाने का अवसर मिलेगा। ऐसे आयोजन के लिये सभी आयोजन समिति के सदस्यों को बहुत बहुत बधाई। इस अवसर पर गांव में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें समाज के लोग बढ़ चढ़कर शामिल हुए। वही जगह-जगह समाज के लोगों की ओर से स्वल्पाहार का वितरण किया गया। इस अवसर पर किसान नेता ने कहा कि गुरु के संदेश आज के संदर्भ में ज्यादा प्रासंगिक हैैं। बाबा ने उस समय के समाज में प्रचलित ऊंच-नीच, भेद-भाव, छूआछूत का प्रबल विरोध किया।

मनखे-मनखे एक समान का उपदेश दिया। बाबा की यही भावना को बाबा साहेब अम्बेडकर ने हमारे संविधान की प्रस्तावना में भी शामिल किया हैैं। आपसी मतभेद से नहीं बल्कि सामाजिक समरसता से ही समाज एवं देश का विकास होता हैैं। आज के कार्यक्रम सरपंच सालनी अरुण नोरके, किशुनलाल साहू उपाध्यक्ष भाजपा मण्डल बेरला, उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ धमधा, उदय साहू उपसरपंच ग्राम पंचायत बिरोदा, सतनामी समाज अध्यक्ष दुकालू नोरके, उपाध्यक्ष मूलचंद बंजारे, सचिव सुखचंद टंडन, रूपराम गेंडरे, जालम बंजारे, ईश्वर नोरके, अमृत नोरके, लाला निषाद, दुकलहा बारले, भागवत नोरके, रवि गडपाले, सौरभ मिश्रा, नीलकंठ पटेल, पीयूष शर्मा, मनोज सिन्हा, नेरेश बलराम बंजारे, यशवंत आदि उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47