Advertisement

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों की ली बैठक

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों की ली बैठक

कवर्धा, 05 जनवरी 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के साथ बैठक लेकर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 कार्यक्रम एवं लोकसभा निर्वाचन 2024 के संबंध में जानकारी दी। बैठक कलेक्टर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के सम्बन्ध में पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिसमें एकीकृत मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन 06 जनवरी 2024 को किया जाएगा। दावा, आपत्ति प्रस्तुत करने की तिथि 06 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक किया जाएगा। विशेष अभियान तिथि 13 जनवरी से 14 जनवरी तक तथा 02 फरवरी तक सभी दावा, आपत्ति का निराकरण किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 08 फरवरी 2024 तक किया जाएगा।

कलेक्टर महोबे ने बताया कि आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी के साथ साथ तीन अन्य अर्हता तिथियाँ 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर, 2024 को भी 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा एवं नए नागरिकों के प्ररूप-6 में अग्रिम आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मतदान केंद्र स्तर पर बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति कर सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

बैठक में उन्होंने 06 जनवरी 2024 की स्थिति में मतदाताओं की विधानसभावार स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कबीरधाम जिले में 02 विधानसभा क्षेत्र है क्रमशः विधानसभा-71 पंडरिया एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा है। जिले में 803 मतदान केन्द्र हैं और कुल मतदाताओं की संख्या 6 लाख 48 हजार 311 है। इसमें 3 लाख 22 हजार 736 पुरूष मतदाता, 3 लाख 25 हजार 573 महिला मतदाता और 02 थर्ड जेंडर मतदाता है। इसमें 5 हजार 547 दिव्यांग मतदाता, 18 से 19 वर्ग के युवा मतदाता 20 हजार 659 और 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 6 हजार 509 है। जिले में जेंडर रेसियों 1009 है। विधानसभा 71 पंडरिया में 393 मतदान केन्द्र में 01 लाख 57 हजार 787 पुरूष मतदाता, 01 लाख 58 हजार 609 महिला मतदाता और थर्ड जेंडर शून्य है। इस प्रकार कुल 03 लाख 16 हजार 396 मतदाता हैं। इसमें 3 हजार 103 दिव्यांग मतदाता, 18 से 19 वर्ग के युवा मतदाता 10 हजार 46 और 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 3749 है। जेंडर रेसियों 1005 है। इसी प्रकार विधानसभा 72 कवर्धा में 410 मतदान केन्द्र में 01 लाख 64 हजार 949 पुरूष मतदाता, 01 लाख 66 हजार 964 महिला मतदाता और थर्ड जेंडर 02 है। इस प्रकार कुल 03 लाख 31 हजार 915 मतदाता हैं। इसमें 2 हजार 444 दिव्यांग मतदाता, 18 से 19 वर्ग के युवा मतदाता 10 हजार 613 और 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 2 हजार 760 है। जेंडर रेसियों 1012 है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57