Advertisement

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में कलेक्टर ने ली राजनीतिक दलों की बैठक

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में कलेक्टर ने ली राजनीतिक दलों की बैठक

मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 6 जनवरी को एवं अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी को

दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की तिथि 6 जनवरी से 22 जनवरी तक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गरियाबंद/ आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल मौजूद रहे।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एकीकृत मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन 6 जनवरी 2024 को किया जायेगा। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की तिथि 6 जनवरी से 22 जनवरी तक होगी। दावा-आपत्ति की अवधि में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु विशेष अभियान के लिए 13 जनवरी शनिवार एवं 14 जनवरी रविवार को विशेष शिविर का आयोजन निर्धारित है। दावा आपत्ति का निराकरण 2 फरवरी तक और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी 2024 को किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी अग्रवाल ने बताया कि आयोग द्वारा अर्हता तिथि 1 जनवरी के साथ साथ तीन अन्य अर्हता तिथियाँ 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर, 2024 को भी 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले लोगों से प्रारूप-6 में अग्रिम रूप से आवेदन प्राप्त किये जायेंगे। उन्होंने पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मतदान केंद्र स्तर पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति कर सूची उपलब्ध कराने कहा। बैठक में बताया गया कि जिले में 06 जनवरी 2024 के स्थिति में राजिम एवं बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 4 लाख 55 हजार 251 मतदाता है। सेवा मतदाता 186 एवं दिव्यांग मतदाता 5633 है। विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान जिले में मतदान का प्रतिशत 85.02 प्रतिशत रहा है, जो प्रदेश में सर्वाधिक दूसरे स्थान पर रहा है। उन्होंने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे बीएलए के माध्यम से छुटे हुए या नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़वाने के प्रेरित करें। बैठक में बताया गया कि जिले में मतदाता जागरूकता के लिए स्कूलों एवं महाविद्यालयों में ईवीएम मशीन के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के हाट बाजारों पर मतदाता जागरूकता के प्रचार-प्रसार के लिए ईवीएम डेमोस्ट्रेशन कराया जायेगा। इसके अलावा जिला कार्यालय में ईवीएम डेमोस्ट्रेशन के लिए एक मशीन लगाई गई है, जिसे जिला कार्यालय में दूर दराज से आने वाले ग्रामीणजनों एवं आगंतुकों को जानकारी दी जाती है। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57