Advertisement

मोदी ने देखा हैैं भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना – दीपेश साहू

मोदी ने देखा हैैं भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना – दीपेश साहू

बेरला में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए बेमेतरा विधायक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – विधानसभा बेमेतरा से नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहू नगर पंचायत बेरला में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में बतौर मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इस शिविर में शामिल होने वाले हितग्राही अपनी खुशियों की कहानी खुद बयान कर रहे हैं। शासकीय योजनाओं के माध्यम से बना पक्का घर, शौचालय और गैस सैलेण्डर जैसी कई जरूरी सुविधाएं मिल रही हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक दीपेश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा हैं। एक विकासशील राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए क्या-क्या आवश्यकताएं होती हैं, इसको एक विजन के रूप में प्रधानमंत्री श्री मोदी पूरा कर रहे हैैं। देश जब अपनी आजादी का 100 वीं वर्षगांठ मनायेगी तो विकसित राष्ट्र के रूप में खड़ा होगा। विकसित भारत की संकल्पना के साथ रथ निकाले जा रहे हैैं, इसमें गरीब लोगों के लिए जितनी भी सेवाएं उपलब्ध हैैं जैसे कृषि, स्वास्थ्य, आधार सहित अन्य सेवाएं उनके द्वार तक शत-प्रतिशत पहुंचाने का अभिनव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु अपील की। इस मौके पर विधायक ने सभी अधिकारियों को बेहतर कार्य करते हुए इन सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक लोग इस जुड़कर लाभान्वित हो सकें। इस दौरान पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल, संध्या परगनिहा, मण्डल अध्यक्ष बलराम पटेल, संजीव तिवारी, पुष्पा साहू, डोमेन्द्र राजपूत, राजू देवांगन, शिवझड़ी सिन्हा, लक्ष्मीलता वर्मा, निखिल साहू, तुषार साहू सहित भाजपा नेतागण व आमजन उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47