Advertisement

कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

दुर्ग 08 जनवरी 2024/ जिले में नवपदस्थ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने 7 जनवरी (रविवार) रात्रि 9 बजे जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के आपातकालीन विभाग, समस्त सर्जिकल वार्ड, शिशु वार्ड, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई, पोषण पुनर्वास केंद्र, गायेनक वार्ड का भ्रमण किया और यहां भर्ती मरीजों एवं संबंधित चिकित्सकों से मरीजों के इलाज के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। वार्डाें में भर्ती मरीजों से रूबरू चर्चा कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधा के संबंध में जानकारी ली। साथ ही चिकित्सकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान लैब और ब्लड बैंक की कार्य प्रणाली भी देखी। अस्पताल में साफ सफाई, चिकित्सकों की उपलब्धता एवं इलाज अच्छा पाया गया।

अस्पताल के मातृ शिशु भवन के भूतल के पब्लिक शौचालय में जल रिसाव की शिकायत का निराकरण किए जाने के निर्देश दिए गए, ऐसे मरीज/परिजन जो अस्पताल में अधिक दिनों तक भर्ती है उनके वाहनों की पार्किंग के लिए पास सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि वार्डों के बेडशीट प्रतिदिन चेंज की जाए एवं 7 कलर कोडेड बेडशीट की व्यवस्था की जाए। इसी प्रकर एसएनसीयू में भर्ती मरीजों की ट्राईएज के अनुसार कलर कोडिंग की जाए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे पी मेश्राम, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण साहू, रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर सह अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश यादव, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आर के मल्होत्रा, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र साहू, सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. सरिता मिंज, पैथोलॉजिस्ट डॉ. नेहा नलवाया, अस्पताल सलाहकार डॉ. सौरभ कोचर, एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57