
कोचिये से 22 पौवा शराब जप्त
बेमेतरा – थाना दाढी में 6 जनवरी को अवैध रूप से शराब रख कर बिक्री करने हेतु ले जाने का 1 प्रकरण दर्ज कर 1 आरोपी प्रतीक सिंह पिता रमेश सिंह उम्र 26 साल साकिन नवागांव कला थाना दाढी जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया है। कोचिये से 22 पौवा देशी प्लेन शराब किमती 1760 रूपये को जप्त कर वैधानिक कार्यावाही किया गया हैं।












