Advertisement

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में जिले के 82 हजार 152 ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक लिया भाग

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में जिले के 82 हजार 152 ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक लिया भाग

मोबाईल वैन के माध्यम से जिले के दूरस्थ एवं अंतिम छोर के गांव तक पहुंच रही शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo


कवर्धा, 09 जनवरी 2023। विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाईल वैन जिले के दुरस्थ एवं अंतिम छोर तक बसे गांवों के निवासियों तक पहुंचकर शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर रही है। ग्राम पंचायतों में जागरूकता वैन एवं शिविर के माध्यम से हितग्राहियों को जानकारी प्रदान करने के साथ मौके पर लाभन्वित भी कर रही है। इन शिविरों में ग्राम के निवासी बड़ी संख्या में भाग लेकर केन्द्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से कृषि के नवीन तकनीकों से अवगत हो रहे है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाना, भविष्य की सुरक्षा के लिए जागरूक होकर सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति योजना तथा स्वास्थ्य के लिए टीबी जांच, सिकल सेल जांच के साथ शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए रूझान दिखाया है। नागरिक मेरी कहानी मेरी जुबानी के माध्यम से शासकीय योजनाओं के लाभ से उनके जीवन में होने वाले सकरात्मक परिवर्तन के बारे में अपने अनुभव भी साझा कर रहे हैं। शिविरों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण जन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हो रहे हैं।
कबीरधाम जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ 16 दिसम्बर 2023 से किया गया था। अब तक विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाईल वैन 208 ग्राम पंचायतों तक पहुंच चुकी है। विकासखंड बोड़ला में 48, कवर्धा में 47, पंडरिया में 66 और लोहारा में 47 शिविर का आयोजन किया जा चुका है। जिले में प्रत्येक दिन 12 शिविर आयोजित किए जा रहे है। इन शिविरों में अब तक 82 हजार 152 ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया है। जिसमें 42 हजार 626 महिलाओं और 39 हजार 228 पुरूषों की भागीदारी रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा में अब तक 667 नागरिकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं 456 लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से लाभान्वित किया गया है। 147 ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत में शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। इस यात्रा से जनसामान्य को अपने ग्राम पंचायत में ही स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सुविधा मिल रही है। 67 हजार 704 नागरिकों का सामान्य स्वास्थ्य जांच, 50 हजार 208 टीबी और 16 हजार 148 सिकल सेल जांच किया गया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 3 हजार 590 महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। यात्रा के दौरान धरती कहे पुकार कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को जैविक खेती के महत्व को बताया जा रहा है और जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत 2 हजार 660 लाभार्थियों द्वारा शासकीय योजनाओं से उनके जीवन में होने वाले सकरात्मक परिवर्तन के बारे में अपने अनुभव साझा किए गए हैं। खेल के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए 2 हजार 395 खिलाडिय़ों को माई भारत वैलिंटियर बनाया गया है। वैज्ञानिक पद्धति से खेती-किसानी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 43 ग्राम पंचायतों में ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही 121 स्थानों का मृदा परीक्षण किया गया। इस कार्यक्रम में 298 जनप्रतिनिधि एवं अतिथि उपस्थित हो चुके है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57