Advertisement

बेटियो की सर्वांगीण विकास और सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है : सीईओ संदीप अग्रवाल

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढाओं’’ योजना अंतर्गत् पांच दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का आयोजन

कवर्धा, 09 जनवरी 2023। कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बालिकाओं के सुरक्षा-बचाव एवं सशक्तिकरण के लिए ‘‘बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं’’ योजना अंतर्गत् 09 से 13 जनवरी 2024 तक शासकीय राजमाता विजियाराजे सिंधिया कन्या महाविद्यालय कवर्धा में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप कुमार अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सीईओ अग्रवाल कहा कि बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना आज के समय की तत्कालीन जरुरत है, क्योकि देश एवं समाज में बालिकाओं की रक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के बिना, विकास की किसी भी कीमत पर संभव नही है। महिलाएं देश की लगभग आधी जनसंख्या को अधिकृत करती है, इसलिए उनकी रक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण की नितांत आवश्यकता है। ‘‘बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं’’ योजना बालिकाओं के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योजना है, यह योजना तभी सफल हो सकती है जब ये हमारे द्वारा समर्थित हों। बिटियों की सर्वांगीण विकास और आत्मसम्मान की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी आनंद तिवारी एवं सी एल भुआर्य के मार्गदर्शन में कार्यक्रम में आयोजित किया गया। संरक्षण अधिकारी सुश्री नितिका डड़सेना ने महिला एवं बाल विकास विभाग के चल रहे योजना के बारे में अवगत कराया।
आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिवस में कबीरधाम जिले से कुल 185 बालिकाओं ने कराते का प्रशिक्षण प्राप्त किया। कबीरधाम की बेटियों को पुलिस विभाग के आकाश राजपूत पुलिस एवं मास्टर ट्रेनर कराते एवं उनके टीम से मनीष निषाद ब्लैक बेल्ट एवं नेशनल प्लेयर कराते, सुश्री कुमुद मिश्रा ब्लैक बेल्ट एवं नेशनल प्लेयर कराते द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में श्री सत्यनारायण राठौर, जिला बाल संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कबीरधाम द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम मे लवन सिंह कंवर एवं अन्य प्राघ्यापकगण शासकीय राजमाता विजियाराजे सिंधिया कन्या महाविद्यालय कवर्धा, श्रीमती विवेका हैरिस परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना कवर्धा, सत्यनारायण राठौर जिला बाल संरक्षण अधिकारी एवं समस्त आईसीपीएस टीम, श्रीमती पायल पांडे पर्यवेक्षक, श्रीमती मनीषा चंद्रवंशी पर्यवेक्षक, श्रीमती सतरुपा सोनी पर्यवेक्षक, सुश्री मिलापा श्याम पर्यवेक्षक, सुश्री मोनिका दुबे पर्यवेक्षक, महेश निर्मलकर परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्प लाइन, सखी वन स्टॉप सेंटर कवर्धा से श्रीमती विभा बक्शी, श्रीमती मधु भट्ट, स्कूल एवं कॉलेज, कवर्धा शहर के अन्य नागरिक गण उपस्थित थें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57