Advertisement

अग्निवीर भर्ती : ऑनलाईन आवेदन के लिए बनाना होगा प्रोफाईल आईडी

अग्निवीर भर्ती : ऑनलाईन आवेदन के लिए बनाना होगा प्रोफाईल आईडी

कवर्धा, 09 जनवरी 2023। भारतीय सेना में अग्निवीर बनकर देश सेवा करने के इच्छुक युवाओं के लिए सेना द्वारा माह फरवरी 2024 के मध्य तक अधिसूचना जारी होने की संभावना है, जो भारतीय सेना की वेबसाईट ूूण्रवपदपदकपंदंतउलण्दपबण्पद पर उपलब्ध होगी। ऐसे छत्तीसगढ़ के युवा जो अग्निवीर बनने के इच्छुक है, उन्हें भर्ती रैली के पूर्व भारतीय सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा सलाह दी गई है कि सेना के बेवसाईट ूूण्रवपदपदकपंदंतउलण्दपबण्पद पर स्वयं का यूजर आईडी (प्रोफाईल) और पासवर्ड बनाकर तैयार रखें, ताकि ऑनलाईन पंजीकरण मेंं ज्यादा समय एवं पंजीकरण में समस्या ना हो। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से प्राप्त जानकारी अनुसार किसी भी स्पष्टीकरण एवं सहायता के लिए शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर के पास स्थित सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के दूरभाष संख्या 0771-2965212, 2965213 पर संपर्क कर सकते है। भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर होता है।युवा किसी भी तरह के अफवाहों से दूर रहते हुए शारीरिक एवं लिखित परीक्षा की तैयारी करते रहें, जिससे चयन की संभावना बढ़ सके।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57