Advertisement

श्रीमती झरवाइन बाई (माधुरी देवी शर्मा) ने बुधवार सुबह 7 बजे अपने कबीर निवास में अंतिम सांसे ली

श्रीमती झरवाइन बाई (माधुरी देवी शर्मा) ने बुधवार सुबह 7 बजे अपने कबीर निवास में अंतिम सांसे ली

श्रीमती माधुरी देवी शर्मा कबीरपंथ के गुरु आचार्य पंथ गृन्धमिनी नाम साहेब की बड़ी बहन एवं आचार्य पंथ श्री प्रकाशमुनि नाम साहेब की बुआ थी

कवर्धा, 10 जनवरी 2024। कवर्धा के कबीरपारा निवासी (बहरमुड़ा वाले) श्रीमती झरवाइन बाई (माधुरी देवी शर्मा) का बुधवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने बुधवार सुबह 7 बजे अपने कबीर निवास में अंतिम सांसे ली। वह 95 वर्ष की थी। उनका अंतिम संस्कार पूरे विधी विधान से बिलासपुर मार्ग स्थिति मुक्तिधाम में किया गया। गुरूगोसाई भानुप्रताप एवं कबीरपंथ परिवार की विशेष उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया। श्रीमती झरवाइन बाई (माधुरी देवी शर्मा) कबीरपंथ के गुरु आचार्य पंथ श्री गृन्धमिनी नाम साहेब की बड़ी बहन एवं आचार्य पंथ श्री प्रकाशमुनि नाम साहेब की बुआ थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

श्रीमती झरवाइन बाई (माधुरी देवी शर्मा) पिछले लंबे समय से अस्वस्थ्य थी। एक निजी अस्पताल एवं उनके घर पर उनका उपचार चल रहा था। उनकी इच्छा थी वह अपने घर पर ही अंतिम सांसें ले। आज सुबह 7 बजे उन्होंने अपने घर अंतिम सांसें ली। उनके दो पुत्र ललित कुमार शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा है। उनके पोते प्रवीण शर्मा, आलोक शर्मा, परितोष शर्मा और आषुतोष शर्मा है। श्रीमती माधुरी देवी शर्मा के निधन से कवर्धा सहित कबीरपारा में शोक की लहर है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47