Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 जनवरी को शामिल होंगे पतंग उत्सव

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 जनवरी को शामिल होंगे पतंग उत्सव, छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह और तातापानी संक्रांति परब कार्यक्रम में

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 जनवरी को राजधानी रायपुर में आयोजित पतंग उत्सव, नगर पंचायत पथरिया में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह तथा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम तातापानी में आयोजित ‘तातापानी संक्रांति परब’- 2024 में शामिल होंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 जनवरी को पूर्वान्ह 11.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित पतंग उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 12.10 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड नवा रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा मुंगेली जिले की नगर पंचायत पथरिया के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 12.40 बजे से आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नगर पंचायत पथरिया से दोपहर 1.40 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 2.40 बजे बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम तातापानी पहुंचेंगे और वहां आयोजित तातापानी संक्रांति परब-2024 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ग्राम तातापानी से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 3.40 बजे प्रस्थान कर शाम 4.10 बजे जशपुर जिले के ग्राम बगिया पहुंचेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47