Advertisement

उप मुख्यमंत्री अरूण साव बिलासपुर और मुंगेली प्रवास पर जाएंगे

उप मुख्यमंत्री अरूण साव बिलासपुर और मुंगेली प्रवास पर जाएंगे

रायपुर.उप मुख्यमंत्री अरूण साव 14 जनवरी को बिलासपुर और मुंगेली प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 14 जनवरी को सवेरे नौ बजे रायपुर से सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 11 बजे बिलासपुर में इंडियन मेडिकल काउंसिल के सेमीनार में शामिल होंगे। वे दोपहर 12 बजे बिलासपुर में आशीर्वाद ब्लड बैंक के रक्तदान कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उप मुख्यमंत्री साव दोपहर एक बजे बिलासपुर से मुंगेली जिले के पथरिया के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर दो बजे पथरिया में लोधी समाज के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर तीन बजे पथरिया से बिलासपुर जिले के मल्हार के लिए रवाना होंगे। साव शाम चार बजे मल्हार में अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान एवं दर्शन-पूजन में शामिल होंगे। वे वहां लोकार्पण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। साव शाम साढ़े पांच बजे मल्हार से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम छह बजे बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में व्यापार मेला में शामिल होंगे। वे बिलासपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47