Advertisement

आचार्य पंथ श्री ग्रन्थ मुनी नाम साहेब पीजी कालेज मैदान में होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह

आचार्य पंथ श्री ग्रन्थ मुनी नाम साहेब पीजी कालेज मैदान में होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने गणतंत्र दिवस के गरिमामय एवं हर्षोउल्लास आयोजन की तैयारियों के लिए अधिकारियों को दायित्व दिए

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कवर्धा/कलेक्टर जनमेजय महोबे ने राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के गरिमापूर्ण आयोजन की तैयारियों के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन आचार्य पंथ श्री ग्रन्थमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर कालेज मैदान में होगा। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आजादी का पर्व मनाया जाएगा। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य शासन के विभिन्न विभागों में संचालित जनकल्याण तथा लोकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। कलेक्टर ने आयोजन की तैयारियों के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों का अलग-अलग दायित्व भी सौपा हैं।
कलेक्टर महोबे ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की रात्रि में जिले के सभी शासकीय, सार्वजनिक भवनों, राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी शासकीय और सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 का आयोजन पूरे जिले में गरिमापूर्ण तरीके से किया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियों द्वारा (गार्ड ऑफ ऑनर) सलामी दी जाएगी। इसके बाद जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। बैठक में वनमंडलाअधिकारी श्री चुड़ामणि सिंह, अपर कलेक्टर इंद्रजीत बर्मन, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर डॉ. मोनिका कौड़ो, कवर्धा एसडीएम पीसी कोरी, पंडरिया संदीप ठाकुर, बोड़ला अनुपम टाप्पो डिप्टी कलेक्टर ऋतुराज सिंह बिसेन, श्रीमती लेख अजगल्ले, सुश्री आकांक्षा नायक व समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57