मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीराम मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत झाड़़ू लगाकर की साफ-सफाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीराम मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत झाड़़ू लगाकर की साफ-सफाई

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

आयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को घर-घर जलाएं दीप – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। मुख्यमंत्री ने मंदिर पहुंचकर सबसे पहले प्रभु श्री राम के दर्शन किये और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हाथों में झाड़ू लेकर मंदिर परिसर में सफाई की। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देश भर के मंदिरों, तीर्थस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के बाद चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर श्री राम मंदिर परिसर में हम लोगों ने साफ-सफाई की है। मैं प्रदेश के नागरिकों से अपील करता हूं की वे भी मंदिरों एवं तीर्थस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को आयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी वह दिन पूरी दुनिया के लिए महापर्व होगा। प्रभु श्री राम छत्तीसगढ़ केे कण-कण और जन-जन में बसे हुए हैं। छत्तीसगढ़ वही कोसल है जिसकी बेटी, माता कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया। श्री राम ने दंडकारण्य को अपनी चरण रज से पवित्र किया। मॉ शबरी के बेरो की मिठास अभी तक छत्तीसगढ़ में घुली हुई है। हमारे राज्य से रामलला के भोग के लिए सुगंधित चावल, फल सब्जियां इत्यादि भेजे गए हैं। राम भक्तों की सेवा के लिए छत्तीसगढ़ के डॉक्टरों की टीम भी आयोध्या गई हुई है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ वासियों से अपील करते हुए कहा कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी लोग अपने घरों को फूलों से सजाएं और दीप प्रज्जवलित करें।

स्वच्छता अभियान के अवसर पर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम, सांसद सुनील सोनी, विधायक पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, गुरू खुशवंत साहेब एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।