Advertisement

रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह एवं झुमका जल महोत्सव की भव्य आयोजन हेतु कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

समय-सीमा की बैठक सम्पन्न

रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह एवं झुमका जल महोत्सव की भव्य आयोजन हेतु कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

कोरिया /कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले के सभी अधिकारियों की समय-सीमा की बैठक में रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह एवं झुमका जल महोत्सव की भव्य एवं वृहद रूप से संस्कृतिक कार्यक्रम की आयोजन हेतु अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

22 जनवरी को श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव का आयोजन –

जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर होगा भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम –

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बताया कि छत्तीसगढ़ सहित देश के लिए 22 जनवरी 2024 एक ऐतिहासिक व यादगार तिथि बनेगी। अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा-रामोत्सव को पूरे प्रदेश में भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में कोरिया जिले में भी संस्कृति एवं राजभाषा के साथ पंजीकृत मानस मंडलियों का रामायण महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक विकासखण्ड में पंजीकृत पांच-पांच मानस गायन दलों के लिए प्रोत्साहन राशि पांच हजार के मान से दी जाएगी तथा जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजन हेतु एक लाख रूपए के मान से दी जा रही है। विकासखण्ड स्तर पर आवश्यक कार्यक्रम व्यवस्था हेतु 25 हजार रुपए के मान से राशि आवंटित की जा रही है। कलेक्टर ने 22 जनवरी को होने वाले जिला स्तरीय एवं विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम को भव्य व यादगार बनाने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

दो दिवसीय झुमका जल महोत्सव का होगा आयोजन –

कलेक्टर लंगेह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को झुमका जल महोत्सव का आयोजन भव्य हो, इसके लिए तैयारियां जोरों से करने के निर्देश दिए। श्री लंगेह ने मंच सज्जा, बेरिकेड्स, मंच सज्जा, लाइट, एलईडी, पीने की पानी, सुलभ शौचालय, आमन्त्रण कार्ड, प्रवेश पत्र, बैनर, पोस्टर व अति विशिष्ट लोगों की अगुवाई, रुकने, ठहरने, भोजन सहित अन्य व्यवस्था हेतु सौंपे गये अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों से लोकार्पण एवं भूमि पूजन की जानकारी दो दिवस के भीतर कलेक्टर स्टेनो को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित स्टॉल लगाने तथा स्टॉल से ही हितग्राहियों को सामग्री वितरण हेतु सूची तैयार करने को कहा।

जिला पंचायत सीईओ ने की गणतंत्र दिवस तैयारी की समीक्षा –

समय-सीमा की बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की तैयारी की समीक्षा करते हुए समय पर सभी तैयारी पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से झांकी के प्रदर्शनीय हेतु अच्छी तैयारी करने को कहा। डा. चतुर्वेदी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने हेतु जानकारी शीघ्र उपलब्ध करने को कहा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57