Advertisement

लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र कलेक्टर ने किया कृषि उपज मंडी के स्ट्रांग रूम का निरिक्षण

लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र कलेक्टर ने किया कृषि उपज मंडी के स्ट्रांग रूम का निरिक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – जिलें में आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 को लेकर हलचल तेज हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से धीरे-धीरे आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों को अब आगे बढ़ाया जा रहा हैं। इसके तहत कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा आज बुधवार क़ो जिला मुख्यालय के कृषि उपज मंडी के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे, अपर कलेक्टर डा. अनिल वाजपेयी, एसडीएम बेमेतरा सुश्री सुरुचि सिंह, एसडीएम साजा विश्वास राव मस्के, एसडीएम बेरला युगल किशोर उर्वशा, सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
जिला प्रशासन एवं ज़िला निर्वाचन कार्यालय की ओर से धीरे-धीरे लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों को अब आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके तहत ही प्रशासन अब स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल बनाने की तैयारियों में जुट गया है। आज कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने अधिकारियों के साथ कृषि उपज मंडी स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण किया। विधानसभा चुनाव-2023 की तरह लोकसभा चुनाव-2024 में भी कृषि उपज मंडी में स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल बनाया जायेगा। कलेक्टर श्री शर्मा ने कृषि उपज मंडी परिसर का भी निरीक्षण किया और प्रभारी अधिकारी से साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर शर्मा ने निराक्षण के दौरान आवश्यकतानुसार स्थल का पार्टीशन करने, मतगणना कक्ष, टेबूलेशन कक्ष, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, इंटरनेट कनेक्शन, पेयजल सुविधा, चुनाव के दौरान आरओ, एआरओ सहित अन्य मतदान दल के लिए पार्किंग व्यवस्था आदि का जायजा लिया। साथ ही निर्वाचन में लगने वाले अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षा संबंधी उपाय और सुरक्षा में लगने वाले फोर्स के लिए कार्य अनुसार अलग-अलग भवनों का चिन्हांकन भी किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कार्य में आने वाले वाहनों के लिए विधानसभावार पार्किंग व्यवस्था, आगमन एवं निकासी के लिए अलग-अलग रास्तों की जानकारी ली। कलेक्टर द्वारा उक्त सभी आधारभूत व्यवस्थाए संबंधित अधिकारियों को समय रहते करने के निर्देश दिए गए, जिससे जिले में सुव्यवस्थित निर्वाचन कार्य संपादित कराई जा सकें।
इससे पहले आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमति रीना बाबा साहेब कंगाले (आईएएस) वीडियो कांफ्रेंस के ज़रिए आगामी लोकसभा निर्वाचन को लेकर दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर शर्मा वर्चुअल उपस्थित हुए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47