Advertisement

मिलर्स शीघ्र धान का उठाव करें-कलेक्टर लंगेह

एफसीआई गोदाम में चावल को भी जमा करें

कोरिया / कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सहायक पंजीयक, समिति प्रबंधकों और मिलर्स की बैठक ली। बैठक में उन्होंने धान खरीदी के शेष दिनों में ईमानदारी और सतर्कता के साथ पात्र किसानों की धान खरीदी, धान का उठाव और चावल जमा करने के संबंध में कहा कि जिन मिलर्स का डीओ जारी किया गया है, वे शीघ्र धान का उठाव करें और एफसीआई गोदाम में चावल को जमा करें।

कलेक्टर लंगेह ने मिलर्स से कहा कि बारदाना अच्छी गुणवत्ता का दें। फटे बारदानों को रिपेयरिंग कराएं और पुराने बारदाने बदलकर अच्छे बारदाने समिति प्रबंधकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। फटे-पुराने बारदानों में धान का उठाव बिल्कुल भी नहीं करें ताकि बिना नुकसान के धान का सुरक्षित उठाव हो सके। उन्होंने कहा कि समिति प्रबंधक और मिलर्स आपसी समन्वय से कार्य करें, जिससे धान खरीदी और धान उठाव में किसी प्रकार की समस्या नहीं हो। सोसायटी एवं बारदाना संबंधित जानकारी के संबंध में सहकारिता जिला विपणन अधिकारी को उचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जानकारी के मुताबिक कोरिया खरीफ धान विपणन वर्ष 2023-24 में पंजीकृत किसानों की संख्या 22 हजार 274 हैं, वहीं बोए गए रकबा करीब 31 हजार हेक्टेयर हैं। इस वर्ष 1 लाख 13 हजार 666 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य है, जिसमें से अब-तक 14 हजार 479 किसानों से 86 हजार 151 मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। जिले में 12 पंजीकृत मिल है, जिसकी 59 मीट्रिक टन क्षमता है। सीएमआर नान में अभी तक 7 हजार 776 मीट्रिक टन चावल जमा हो चुके हैं। अभी समितियों के पास पुराने गठान के अलावा 367 गठान नया जूट बारदाना उपलब्ध हैं।

कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि शेष दिनों में बचे हुए पात्र किसानों के धान की खरीदी करें। मंडी प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि कोचियों, बिचौलियों के खिलाफ कार्यवाही करें। नान में त्वरित जमा चावल जमा करने के निर्देश भी दिए। लंगेह ने अवैध धान की शिकायत मिलने और जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के रकबे में वास्तविक धान उत्पादन की ही खरीदी करें। इससे अधिक धान की खरीदी करने पर समिति प्रबंधकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पारदर्शिता पूर्वक धान खरीदी केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
अपर कलेक्टर नीलम टोप्पो, सम्बंधित विभाग के अधिकारी, समिति प्रबंधक और मिलर्स उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57