Advertisement

त्रिनेत्र हेल्पलाइन नम्बर बेमेतरा पुलिस की सराहनीय पहल – दीपेश साहू

त्रिनेत्र हेल्पलाइन नम्बर बेमेतरा पुलिस की सराहनीय पहल – दीपेश साहू

बेमेतरा – जिला मुख्यालय में आज पुलिस विभाग द्वारा यातायात सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता सप्ताह 2024का शुभाऱम्भ किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बेमेतरा विधायक दीपेश साहू सम्मिलित हुए। साथ में कलेक्टर रणवीर शर्मा, एसपी भावना गुप्ता मौजूद रहें। कार्यक्रम की शुरुवात बेसिल स्कूल मैदान से कलेक्टर एवं एसपी भावना गुप्ता द्वारा मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया गया। जिसमें बेमेतरा जिला मुख्यालय के शासकीय एवं निजी स्कूल के बच्चें शामिल हुए। मैराथन दौड़ बेसिक स्कूल से निकल कंतेली स्टेडिम पहुंची, जहाँ बालिका विशेष ट्रेनरो द्वारा जुम्बा डांस का आयोजन किया गया। जिसमें पुरे जिला मुख्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चें जुम्बा डांस का इंजॉय करते हुए यातायात जागरूकता कार्यक्रम मे सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हूए विधायक दीपेश साहू ने कहा कि सड़क हादसों को कम करने और यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह 2024 की आज शुरुआत की गई हैं। कलेक्टर रणवीर शर्मा और एसपी भावना गुप्ता सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और पुलिसकर्मी की मौजूदगी में मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुवात किया गया। सड़क हादसों के लिहाज से बेमेतरा बेहद संवेदनशील हैं। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान महीने भर कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को इस दिशा में जागरूक किया जाएगा। हमारी सरकार का प्रयास हैैं कि सड़क हादसों की संख्या में कमी लाई जाए। यातायात को लेकर भी सरकार सतर्क हैं, हम सब मिलकर काम करेंगे जिससे जिलें में हो रहें सड़क दुर्घटना मे कमी लाया जा सकें। साथ ही कहा कि बेमेतरा पुलिस नें आज जो त्रिनेत्र हेल्पलाइन नम्बर का शुभाऱम्भ किया गया हैैं वह बहुत ही सराहनीय कदम हैं। ऐसे कामो के लिए मै बेमेतरा पुलिस का धन्यवाद करना चाहता हूं जो जिलें के नागरिकों के लिए यातायात से सम्बंधित समस्याओ को सीधे एक फ़ोन में उच्च अधिकारियों से शिकायत के लिए त्रिनेत्र हेल्पलाइन नम्बर जारी हैं। इससे अब यातायात उल्लंधन करने वालों की सीधी शिकायत और यातायात समस्याओ का समाधान तत्काल किया जायेगा। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, मोंटी साहू, राजू देवांगन, विनय साहू, परमेश्वर साहू, तुषार साहू, निखिल साहू, विकास तम्बोली, दीनानाथ साहू, लक्ष्मीनारायण यादव शामिल हुए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47