छत्तीसगढ़बेमेतराराजनीतिराज्य

अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने किसान नेता ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने किसान नेता ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

लगातार शिकायत के बावजूद उचित कार्रवाई नहीं होने से आमजनो में खासी नाराजगी

बेमेतरा – जिलें में अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने को लेकर किसान नेता योगेश तिवारी ने पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। किसान नेता ने पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के गली मोहल्लों में खुलेआम शराब की अवैध बिक्री हो रही हैं। इसके अलावा सट्टे का कारोबार भी जोरों से चल रहा हैं। सट्टा व शराब की अवैध बिक्री के कारण युवा वर्ग बर्बाद हो रहा हैं। लगातार शिकायत के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से खाईवाल व कोचियों के हौसले बुलंद हैं। बेमेतरा शहर के लगभग हर वार्ड में खाईवाल सक्रिय हैं, जो बेखौफ होकर इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहे हैं। शहर में रोजाना में लाखों रुपए का सट्टा खेला जा रहा हैं। खाईवाल अपने गुर्गों के नाम हर महीने एक-दो प्रकरण बनवा देते हैं, कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही हैं। इसलिए किसान नेता ने ज्ञापन सौंपकर अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया हैं कि 15 दिनों के भीतर अवैध कारोबार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें, नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

समर्थकों के साथ एसपी को सौंपा ज्ञापन – ज्ञापन सौपने के दौरान अजय मिश्रा, पियुष शर्मा, लखन चक्रधारी, मनोज सिन्हा, अभय चालीसा, रामलाल साहू, रूपनदास, टोपेंद्र सोनवानी, खोमेश सोनवानी, देवकुमार यादव, ज्ञानेश्वर साहू, मनोज साहू, गोपाल साहू, यशवंत टंडन, तिलक सिन्हा, बलराम राय, नरेश राय, शंकर सिन्हा, गोलू साहू, सीताराम तिवारी, राजू निषाद, गजानंद निषाद, रामनारायण साहू, बलराम निषाद, रामेश्वर साहू, महेश निषाद, शिवम दीवान, तुषार राजपुत, रघुनाथ यादव, मनोज महिलांग, किशन पटेल, रामकुमार पटेल, सगुन दास, अकलेश बघेल, तुसार राजपूत, रिजुल पांडे, टिंकू पटेल आदि उपस्थित थे।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!