Advertisement

झुमका जल महोत्सव में प्रतिभागियों के लिए दिशा निर्देशजारी

झुमका जल महोत्सव में प्रतिभागियों के लिए दिशा निर्देशजारी

24 जनवरी तक ऑनलाइन प्रविष्टियां होगी जमा

कोरिया / विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला प्रशासन द्वारा जिले की प्राकृतिक सौन्दर्य, जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए पर्यटन व स्थानीय उत्पाद को बढावा देने के साथ विभिन्न विधाओं में रुचि रखने वालों को मंच प्रदान करने के लिए बैकुण्ठपुर जिला मुख्यालय में दो दिवसीय झुमका जल महोत्सव का आयोजन 01 एवं 02 फरवरी 2024 को किया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने इस महोत्सव की तैयारियों को लेकर विगत दिनों विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इसी कड़ी में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हेतु समिति का गठन भी किया गया है। पेंटिग व चित्रकला प्रतियोगिता की थीम रामायण/रामचरित मानस के किसी भी विषय पर होगी। प्रतिभागी की उम्र दो वर्गो में रखा गया है। 14 वर्ष तथा 14 वर्ष से अधिक उम्र वाले प्रतिभाओं के लिए आयोजन होगा। पेंटिंग, चित्रकला को दो एमबी की जेपीजी फाइल में दिए गए वेबसाइट में अपलोड करना होगा। इसी तरह गायन, नृत्य, वादन प्रतियोगिता में 15 वर्ष तक तथा 15 वर्ष से अधिक आयु वाले प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। प्रतिभागी को अपनी 2 मिनट की कला की रिकॉर्डिंग वेब-लिंक पर अपलोड करना होगा। गायन प्रतिस्पर्धा के लिए गाने का वीडियो बिना बैकग्राउंड व बिना म्यूजिक के जमा करना होगा। वहीं कोरिया टैलेंट हंट में किसी भी उम्र, वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं, इसमें मिमिक्री लॉफटर, स्टंट, यूनिक आर्ट, मलखम, जादू या अन्य विधा भी शामिल की जाएगी। इसी तरह अंचल की पारंपारिक खेल को बढ़ावा देने के लिए गेड़ी दौड़ व तीरंदाजी जैसे खेलों में रूचि रखने वाले प्रतिभाओं को हूनर दिखाने का अवसर भी मिलेगा।
उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक प्रतिभागी गीत, नृत्य, वादन, चित्रकला, पेंटिंग को वेबसाइट ीजजचेरूध्धवतमंण्हवअण्पद में अपलोड करने के साथ इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिला पंचायत में कार्यरत मनीष कुमार का मोबाइल नम्बर 8319820424 पर सम्पर्क किया जा सकता है। वहीं जिला पंचायत कार्यालय, कोरिया के प्रथम तल पर स्थित एन.आर.एल.एम. शाखा कक्ष क्रमांक 23 में उक्त विधा की हार्डकॉपी 24 जनवरी 2024 तक सायं पांच बजे तक जमा भी करना होगा। प्रतियोगिता में विजेताओं की घोषणा 27 जनवरी को होगी, उच्चतर अंक पाने वाले प्रतिभाओं को सम्मान राशि व प्रशस्ति पत्र भी प्रदान की जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57