Advertisement

भीम रेजिमेंट ने किया साजा थाना का घेराव

भीम रेजिमेंट ने किया साजा थाना का घेराव

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

साजा – भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ के द्वारा 18 जनवरी को थाना साजा का घेराव किया गया। उनके द्वारा 12 बजे से थाना का घेराव कर अपनी मांग मनाने पुलिस व प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखा गया। जिस पर अधिकारीयों ने उनके पांच सदस्यों को बुलाकर बात किए, मगर उनके द्वारा मामले मे दोनों पक्षों की एफआईआर लिखकर काउंटर केस बनाने की बात कहते रहें। भीम रेजिमेंट व समाज के लोगों द्वारा पुलिस प्रशासन, विधायक, सरकार, भाजपा पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव रेखराम सोनवानी ने बताया कि ग्राम सोमाईखुर्द साजा में हमारे आस्था के प्रतीक जैतखाम में कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा भगवा झंडा गड़ा कर दोनो पक्षों में वाद विवाद हुआ था, इस पर पुलिस प्रशासन के द्वारा सतनामी समाज के लोगो के ऊपर ही दुर्भावना वश सबंधित धारा के अंतर्गत एफआईआर कर दिया गया, जबकि मामले में काउंटर केश होना था। थाना प्रभारी को 29/12/2023 आवेदन देने के बाद भी आज दिनांक तक एफआईआर कार्यवाही करने में विलंब कर रहे है, इसलिए भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ के द्वारा 18 जनवरी को थाना साजा घेराव किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दूसरे पक्ष की एफआईआर नहीं लिख सकते बोला गया, साथ ही मामले मे अब कोई कार्यवाही नहीं करने की बात कहीं गई। जिस पर देर शाम को आंदोलन को समाप्त किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47