Advertisement

जनता की भलाई के लिए योजनाओं का पूर्ण जवाबदेही एवं समयबद्धता से कार्य करें निष्पादन – विजय बघेल

जनता की भलाई के लिए योजनाओं का पूर्ण जवाबदेही एवं समयबद्धता से कार्य करें निष्पादन – विजय बघेल

सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के जिले में क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु आज विजय बघेल लोकसभा सांसद क्षेत्र दुर्ग की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक कलेक्टोरेट के दिशा सभाकक्ष में आयोजित हुई। श्री बघेल ने जिले की जनता की भलाई और केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन और जिले के समग्र विकास को लेकर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इसका लाभ पात्र कमजोर वर्ग तक पहुँचे। जिन योजनाओं की जानकारी जानता को होनी चाहिए वह उन्हें हो। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगे कि बेमेतरा ज़िला सक्रियता से काम कर रहा है। हम सब की भूमिका रहें, यह उदाहरण बनें। पारिवारिक रूप से काम करें। सब अपनी-अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वाहन करें। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की एवं विभागों को पूर्ण जवाबदेही एवं समयबद्धता से कार्य निष्पादन करने कहा।
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने विभिन्न योजनाओं के तहत जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों योजनाओं की गतिविधियों की और प्रगति के बारे में बैठक के शुरूआत में लोकसभा सांसद विजय बघेल को अवगत कराया। मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत श्रीमती लीना मंडावी ने ज़िला पंचायत के तहत किए जा रहे कार्यों का ब्योरा दिया। सांसद श्री बघेल ने ज़िले के ग्रामीण क्षेत्र में जल्द ही मुक्तिधाम बनाने की प्रक्रिया शुरू करने कहा। वही नलजल योजना की अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की एक निगरानी समिति बनाने के निर्देश दिये।
छत्तीसगढ़ के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री दयाल दास बघेल ने नवीनीकृत राशनकार्ड समय सीमा में कार्य योजना बना कर बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने संचालित राशन दुकानों को भी राशन कार्ड नवीनीकरण का लक्ष्य निर्धारण करने कहा। बैठक में विधायक दीपेश साहू बेमेतरा, ईश्वर साहू साजा, नगर पालिका अध्यक्ष सहित अन्य सदस्यगण विभिन्न विभागों के ज़िला स्तरीय अधिकारी और ज़िले के जनपद पंचायत अध्यक्ष उपस्थित थे।
लोकसभा सांसद विजय बघेल ने जिले में निर्माणाधीन कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग पर जोर देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जनता की बेहतरी एवं उन्हें आर्थिक सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अनेक जनकल्याणारी योजनाएं संचालित की जा रही है। केन्द्र की योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सफल क्रियान्वयन कराने प्रत्येक विभाग के अधिकारियों का दायित्व है। इसके साथ ही उन्होनें जनप्रतिनिधियों से दूरस्थ अंचल में विभिन्न योजना के कार्यों को जल्द पूर्ण करने एवं लोगों को समझाने का आग्रह किया। विशेषकर ज़िले के अन्दरूनी ग्रामीण इलाकों में। इसके साथ ही उन्होंने अपूर्ण कार्यों के क्रियान्वयन में आ रही कठिनाईयों की भी जानकारी ली। उन्होंने लंबित भुगतान सामाजिक सुरक्षा के विभिन्न पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने उनके स्वावलंबन के लिए कार्य करने की बात कही। स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग दोनों समन्वय से कार्य कर बच्चों के सम्पूर्ण टीकाकरण के कार्य को आगे बढ़ाने को कहा। लोकसभा सांसद ने जिले में कुपोषण की स्थिति की जानकारी ली।
बैठक में केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप जिले में क्रियान्वित प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सर्व शिक्षा अभियान, मध्यान्ह भोजन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना सहित अन्य जनहित योजनाओं में किये जा रहे कार्यों एवं प्रगति की जानकारी अधिकारियों द्वारा दी गई।
मालूम हो कि जिला निगरानी समिति को महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल अंत्योदय आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्किल इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ,मृदा स्वास्थ्य कार्ड समेत कुल 41 योजनाओं का विकास समन्वय एवं मूल्यांकन का दायित्व जिला समिति (दिशा) को सौंपा गया है। बैठक के अंत में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47