Advertisement

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा कांकेर जिले के संक्षिप्त प्रवास पर रहे

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा कांकेर जिले के संक्षिप्त प्रवास पर रहे

निजी कार्यालय का किया उद्घाटन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रायपुर/ प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा आज जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहे। इस दौरान राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने सिविल लाइन माहुरबंदपारा में एक निजी कार्यालय का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से प्रदेश के गांव-गांव में हर वर्ग के लोगों तक केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुगम हुई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार की पहली केबिनेट की बैठक में प्रदेश के नागरिकों के हित में पक्का आवास बनाने का निर्णय लिया गया। जल जीवन मिशन के तहत हर गांव में घर-घर में शुद्ध पेयजल पहुंच रही है, वहीं आयुष्मान भारत योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मुफ्त में इलाज की सुविधा मिल रही है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि सहित अन्य कई योजनाओं की निचले स्तर तक पहुंच से पिछड़े एवं ग्रामीणों के जीवन स्तर में काफी सुधार आया है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी, कांकेर विधायक आशाराम नेताम, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, पूर्व विधायक अंतागढ़ भोजराम नाग, पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम एवं श्रीमती पिंकी शाह सहित श्री सतीश लाटिया, भरत मटियारा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47