Advertisement

सीएचएमओ टंडन को सेवानिवृत्त पर दी भावभीनी विदाई

सीएचएमओ टंडन को सेवानिवृत्त पर दी भावभीनी विदाई

कलेक्टर शर्मा ने उनके स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना की

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जीएल टंडन के आज सेवानिवृत्त होने पर उन्हें अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने टंडन को शाल और श्रीफल भेंटकर उनके स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना की। कलेक्टर शर्मा ने टंडन की सज्जनता, आमजनों से सहयोग की भावना एवं उनके कार्य शैली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे सहज, सरल, व्यक्तित्व के धनी, निर्विवाद, सफल एवं कुशल अधिकारी बहुत कम मिलते है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जब भी सहयोग की आवश्यकता होगी तब सहयोग के लिए तत्पर रहेंगें।
कलेक्टर ने इस मौके पर कहा कि टंडन की 37 साल की सेवा की, यह अपने आप में क़ाबिले तारीफ़ हैैं। उन्होंने श्री टंडन के सभी सरकारी क्लेम बिना किसी समस्या के निपटाने कहा। उन्होंने इन्हें जीवन की द्वितीय पारी के लिए शुभकामना दी। विदाई समारोह ज़िला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय में समीक्षा बैठक के बाद आयोजित हुआ।जिसमें सिविल सर्जन डॉ एसआर चुरेंद, ज़िला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री लता, सभी बीएमओ, बीपीएम, बीईटीओ, मेडिकल ऑफिसर उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47