छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

मानस मंडलियों को नहीं मिली राशि, संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मानस मंडलियों को नहीं मिली राशि, संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – श्री रामचरित मानस संघ जिला बेमेतरा द्वारा श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ सरकार संस्कृति विभाग पत्र क्रमांक 4-12/2021/ स. दिनांक 11.1.2024 के अनुसार राज्य के 4700 पंजीकृत मानस मंडलियों के लिए 5-5 हजार राशि प्रदाय करने का निर्णय लिया गया था, जिसमें बेमेतरा जिला के पंजीकृत 310 मानस मंडलियों के लिए कुल 15.50 लाख राशि प्रदाय किया जाना था, लेकिन अभी तक किसी भी मानस मंडली को नहीं मिला हैं। जिसको लेकर बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा एवं जिला पंचायत सीईओ के पास श्री रामचरित मानस संघ बेमेतरा के जिला अध्यक्ष अनिल रजक, सचिव दिनेंद्र साहू व ब्लॉक अध्यक्ष देवराम साहू पार्षद के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। जिस पर कलेक्टर ने कहा कि तत्काल राशि पहुंच जाएगा व ज्ञापन में संघ द्वारा मानस मंडली के नाम से बैंक खाता खुलवाने की परेशानियों को अवगत कराया व मंडली के अध्यक्ष या संचालक के नाम से सहमति पत्र प्रस्तुत कर उक्त राशि का भुगतान करने आवेदन किया गया है। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष ढालचंद साहू, दिनेंद्र साहू शिक्षक, विनोद साहू, अनिल रजक, ब्लाक अध्यक्ष देवराम साहू, पार्षद राजू साहू, बलदेव साहू, जयलाल साहू, बल्लू राम साहू, देवचरण साहू, योगेश कुमार साहू, लोकनाथ साहू, अर्जुन साहू, संतोष शर्मा, रंजीत साहू, मुकेश पटेल, नारद साहू, संतोष साहू, मनमोहन निर्मलकर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!