Advertisement

मलखंब खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

मलखंब खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

मुख्यमंत्री साय ने खिलाड़ियों को दी शाबासी

कहा-अबुझमाड़ के युवाओं ने मलखंब को पहुंचाया देश-विदेश में

रायपुर/नारायणपुर जिले के युवा मलखंब कलाबाजों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सामने शानदार तरीके से अपनी कला का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। मुख्यमंत्री साय ने मलखंब के खिलाड़ियो संे मुलाकात कर उनके बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि मलखंब खिलाड़ियों ने अबुझमाड़ का नाम अपनी खेल प्रतिभा के बल पर देश-विदेश में रोशन किया है। उन्होंने मलखंब के खिलाड़ियों को शाबासी और अपनी शुभकामनाएं भी दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उल्लेखनीय है कि नारायणपुर के मलखंब के युवा खिलाड़ियों ने इंडियाज गाॅट टैलेंट के विजेता का खिताब जीतकर देश-विदेश में अबूझमाड़ का नाम गौरवान्वित किया है। वहीं इन युवा मलखंब खिलाड़ियों ने अमेरिकाज गाॅट टैलेंट प्रतियोगिता में भी प्रवेश प्राप्त कर लिया है। इस मौके पर मलखंब खिलाड़ी नरेंद्र गोटा, फुल सिंह सलाम, युवराज शाम, राकेश कुमार वरदा, कोच मनोज प्रसाद, सौरभ पाल आदि अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47