Advertisement

’’महतारी वंदन योजना’’ फॉर्म की ऑनलाइन एंट्री हो समयबद्ध:- कलेक्टर

’’महतारी वंदन योजना’’ फॉर्म की ऑनलाइन एंट्री हो समयबद्ध:- कलेक्टर

समय सीमा की बैठक में जन चौपाल व अन्य लंबित प्रकरणों पर हुई चर्चा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सूरजपुर/कलेक्टर रोहित व्यास ने समय-सीमा की बैठक में महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी से महतारी वंदन योजना के वस्तु स्थिति की जानकारी ली। जिसमें उन्होंने संग्रहित फॉर्म की ऑनलाइन एंट्री समयबद्ध हो इसके लिये जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया। इसके साथ ही महतारी वंदन योजना के लक्ष्य की प्राप्ति शीघ्र हो सके इसके लिए युद्ध स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से सतत मॉनिटरिंग के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया।
बैठक मे 10 फरवरी को सभी तहसीलों में राजस्व जन समस्या निवारण शिविर और 17 फरवरी को जिला स्तरीय राजस्व जन समस्या निवारण शिविर आयोजित होने की बात भी रखी गई। जिसके सफल क्रियान्वन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
बैठक में विश्वकर्मा योजना की वर्तमान वस्तु स्थिति पर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के संबंधित अधिकारी से जानकारी ली। आगामी ग्रीष्म ऋतु पर जल व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर भी चर्चा की।
इसके साथ ही बैठक में न्यायालय प्रकरण, जन चौपाल व अन्य लंबित प्रकरणों पर जानकारी प्राप्त की गई। लंबित प्रकरणों में राजस्व, जिला पंचायत, वरिष्ट लिपिक शाखा, न्यायिक शाखा, वन विभाग, शिकायत शाखा, लोक सेवा गारंटी, वित्त स्थापना, भू-अर्जन शाखा, पुरातत्व शाखा, खाद्य विभाग, जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा, आदिवासी विभाग, जल संसाधन विभाग, स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खनिज, श्रम, समाज कल्याण, लोक निर्माण, ई-गवर्नेंस सोसायटी, लीड बैंक, महिला एवं बाल विकास, खेल विभाग, आबकारी, सांख्यिकी, जनपद पंचायत, नगर पालिका, डीआरसीएस, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, स्वास्थ्य, एसईसीएल, कृषि और पुलिस विभाग इत्यादि के प्रकरणों पर क्रमवार चर्चा हुई।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर श्री नरेन्द्र पैकरा, संयुक्त कलेक्टर डॉ. प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर रवि सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47