Advertisement

भारत जोडो न्याय यात्रा की तैयारियों के सिलसिले टीएस सिंहदेव सरगुजा संभाग के कांग्रेस संगठन की बैठक !

भारत जोडो न्याय यात्रा की तैयारियों के सिलसिले टीएस सिंहदेव सरगुजा संभाग के कांग्रेस संगठन की बैठक।

भारत जोडो न्याय यात्रा की तैयारियों के सिलसिले टीएस सिंहदेव शनिवार को सरगुजा संभाग के कांग्रेस संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। बैठक में छत्तीसगढ कांग्रेस के सहप्रभारी चंदन यादव एवं विजय जांगिड भी मौजूद रहेंगे। यह बैठक शनीवार 12 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में होगी। बैठक में सरगुजा संभाग में यात्रा और अम्बिकापुर में राहुल गांधी की सभा को ज्यादा से ज्यादा सफल बनाने के दृष्टी से सभी जिला संगठनों में समन्वय और कार्य वितरण पर चर्चा होगी। बैठक में सरगुजा संभाग के सभी छह जिलों का पूरा संगठन मौजूद रहेगा। बैठक के दौरान राजीव गांधी से मिलने के लिये स्वयंसेवी संगठन, महिला समूहों, श्रमिक समूहों और बुद्धिजीवी वर्ग के द्वारा आये आवेदन पर विचार किया जायेगा एवं उनके राहुल गांधी से मुलाकात की समय सारणी तय की जायेगी। न्याय यात्रा 12 फरवरी को कोरबा-कटघोरा होते हुए तारा के पास सरगुजा संभाग में प्रवेश करेगी।

होटल पर्पल आर्किड के सामने मैदान पर राहुल गांधी भोजन करेंगे

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा के काफिले में शामिल करीब 40 गाडियां होती हैं। काफिले के साथ स्थायी तौर पर 175 लोग चलते हैं। राहुल गांधी समेत सम्पूर्ण काफिले के लोग 13 फरवरी को दोपहर का भोजन अम्बिकापुर में करेंगे। इस बडे काफिले की व्यवस्था को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा ने होटल पर्पल आर्किड के सामने 7
एकड जमीन का चयन दोपहर के भोजन के लिये किया है। इस स्थान पर काफिले में शामिल वाहनो को खडा करने में भी सहूलियत होगी। 13 फरवरी को इस स्थान पर प्रदेश और स्थानीय संगठन के लोगों को मिलाकर करीब 500 लोंगो के भोजन की व्यवस्था होगी। इस दौरान राहुल गांधी से संगठनों और समूहों के लोगों को मुलाकात का अवसर भी दिया
जा सकता है।

13 फरवरी को 11 बजे न्याय यात्रा अम्बिकापुर पहॅुंचेगी

13 फरवरी को न्याय यात्रा 11 बजे अम्बिकापुर में पहॅुंचेगी। 2 बजे कलाकेन्द्र मैदान में राहुल गांधी की आमसभा आयोजित की गई है। सभा के उपरांत राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा सायं 4 बजे बलरामपुर जिला की ओर प्रस्थान करेगी। न्याय यात्रा के रुट और सभा के संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला प्रशासन से सभी अनुमतियों को प्राप्त कर लिया है। शनीवार को होने वाली बैठक में अम्बिकापुर में यात्रा के स्वरुप पर भी चर्चा की जायेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47