Advertisement

जन समस्या निवारण शिविर में महतारी वंदन योजना से लाभान्वित होने महिलाओं में दिखा गजब का उत्साह

जन समस्या निवारण शिविर में महतारी वंदन योजना से लाभान्वित होने महिलाओं में दिखा गजब का उत्साह

नैमेड़, वरदली, नेलसनार में हजारों की संख्या में ग्रामीण हुए शामिल

विभागीय योजनाओं से लाभान्वित होने एवं उनके मांग और समस्या से संबंधित प्राप्त हुए आवेदन

बीजापुर/जनसमस्या निवारण शिविर के द्वितीय चरण में बीजापुर ब्लॉक के नैमेड़, भैरमगढ़ के नेलसनार और भोपालपटनम के वरदली में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन हुआ जिसमें राजस्व, महिला एवं बाल विकास, कृषि, पशुपालन, मत्स्य, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी विभागों के मैदानी अमला अपने-अपने विभाग की जानकारी लिए स्टाल लगाकर उपस्थित हुए विभागीय योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराते हुए योजनाओं का लाभ लेने उनसे आवेदन प्राप्त किए जिसमें महतारी वंदन योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड सहित केन्द्र एवं राज्य शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी आम जनों को दी गई शिविर का लाभ लेने हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुंच कर अपनी पात्रतानुसार आवेदन जमा किए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर ने नैमेड़ एवं नेलसनार शिविर का किया अवलोकन अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने दिए आवश्यक दिशा निर्देश- बीजापुर और नेलसनार के जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल होकर कलेक्टर ने ग्रामीणों को अधिक से अधिक योजनाओं से जुड़कर आने वाली पीढ़ी को आर्थिक, समाजिक, सांस्कृतिक रुप से सशक्त और मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया केन्द्र और राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराते हुए उन योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया। शिविर में मौजूद विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने सुगमतापूर्वक योजनाओं को उन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी आवेदनों समय-सीमा में निराकृत किया जाएगा और आवेदको उनके आवेदन के निराकरण की जानकारी भी दी जाएगी। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत रमेश नंदनवार, संयुक्त कलेक्टर श्री पवन कुमार प्रेमी, एसडीएम भैरमगढ़ श्री उत्तम सिंह पंचारी, श्री दिलीप उईके, जनपद सीईओ श्री गीत कुमार सिन्हा, तहसीलदार बीजापुर श्री डीआर ध्रुव, तहसीलदार भैरमगढ़ श्री मोहन लाल साहू, सीईओ जनपद पंचायत भैरमगढ़ श्री राजेन्द्र कुमार बलेन्द्र सहित जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीणजन उपस्थि थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47