Advertisement

जांजगीर की पहचान है जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव: मंत्री चौधरी

जांजगीर की पहचान है जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव: मंत्री चौधरी

वित्त मंत्री ने जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला का किया शुभारंभ

2700 से अधिक हितग्राहियों को 4.10 करोड़ रुपए का चेक वितरण

पोषण रथ को भी किया गया रवाना

रायपुर/ वित्त एवं वाण्रिज्य कर मंत्री तथा जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी ने आज जांजगीर में आयोजित तीन दिवसीय जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2024 का शुभारंभ किया। मंत्री चौधरी ने इस मौके पर शासन के विभिन्न योजनाओं के तहत 2734 हितग्राहियों को 4 करोड़ 10 लाख रुपए से अधिक की राशि का चेक वितरित किया। उन्होंने इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा टी बी के प्रति जागरूकता संदेश देने के लिए पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। कार्यक्रम में जिले में शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए यूनिसेफ के साथ मिलकर क्या सीखा एवं विनोबा फाउंडेशन के साथ एमओयू भी किया गया। मंत्री चौधरी ने जाज्वल्या पत्रिका के 2024 के संस्करण का विमोचन किया।

वित्त मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान मुख्य मंच से सैनिक अग्निवीर भर्ती में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करने वाले पूर्व सैनिकों का सम्मान किया। इन सैनिकों के प्रयास से 220 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। ओडीएफ प्लस के बेहतर कार्य करने के लिए जिला पंचायत को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जांजगीर विधायक व्यास कश्यप, पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक नारायण चंदेल, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता यशवंत चंद्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, गुलाब चंदेल, गगन जयपुरिया, श्रीमती विद्या सिदार, अमर सुल्तानिया, सुमित प्रताप सिंह, श्रीमती प्रीति देवी, प्रशांत सिंह, आशुतोष गोस्वामी, शेखर चंदेल, प्रशांत सिंह एवं कलेक्टर आकाश छिकारा सहित अन्य जनप्रतिपिनिधि गण, अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में नागरिकजन उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ओ पी चौधरी ने कहा कि जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला जांजगीर-चांपा जिले का प्रतिष्ठा पूर्ण आयोजन है। यह महोत्सव हमारे संस्कृति एवं जांजगीर की पहचान है। हम विकसित भारत की संकल्पना को सकार करने के लिए मोदी के गांरटी के तहत एक विजन छत्तीसगढ़ के रूप में कार्य कर रहें है। आठ हप्तो के हमारी अल्पकालिक सरकार में ही हमने किसानों से लेकर युवाओं तक के लिए सकारात्मक कार्य किये हैं। हमने 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के मौके पर ही राज्य के 12 लाख से अधिक किसानों को 37 सौ करोड़ से अधिक का बोसन का वितरण किया गया था। पहली कैबिनेट में हमने 18 लाख आवासों को स्वीकृति प्रदान करते हुए गरीबो को छाव देने के प्रयास किया है। इसके लिए हमने अनुपूरक बजट में 3800 करोड़ एवं कल की बटज में 7000 करोड़ का प्रावधान रखें हैं। कृषि उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़, घर-घर तक स्वच्छ जल मिले इसके लिए हमने जल जीवन मिशन के लिए 4500 करोड़ एवं महतारी वंदन के लिए 3 हजार करोड़ का प्रावाधान किया गया है। युवाओं को बेहतर भविष्य एवं दिशा देने के लिए रायपुर के नालंदा के तर्ज पर राज्य के 22 जगहों में डिजिटल लाईब्रेरी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से निश्चित रूप से जांजगीर-चांपा में भी हम बेहतर लाईब्रेरी बनायेंगे। इसके साथ स्थनीय विधायकों एवं जन प्रतिनिधियों ने विभिन्न मांग रखे। जिस पर ओपी चौधरी ने पूर्ण आश्वासन देते हुए 5 वर्षों में ही सभी मांग को पूर्ण करने के लिए आश्वस्त किये। मलखम्भ के प्रदर्शन करने वाले युवाओं को 25000 रूपए देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम को पूर्व विधायक श्री नारायण चंदेल ने भी संबोधित किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47