छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 घोषित, बालिकाओं ने मारी बाज़ी, कांकेर टॉपर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम जारी किए। बालिकाओं ने बेहतर प्रदर्शन किया, कांकेर जिला टॉप पर रहा।

10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वेबसाइट पर किया अपलोड, बालिकाओं का प्रदर्शन शानदार

रायपुर, 07 मई 2025:छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा 2025 के परिणाम आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में जारी किए। उन्होंने मंडल की वेबसाइट https://cg.results.nic.in और https://www.cgbse.nic.in पर परिणाम अपलोड कर छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

इस वर्ष भी बालिकाओं ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बाज़ी मारी है।

  • 10वीं परीक्षा में 80.70% बालिकाएं सफल रहीं, जबकि बालकों का सफलता प्रतिशत 71.39% रहा।

  • 12वीं परीक्षा में 84.67% बालिकाएं सफल हुईं, वहीं बालकों का प्रतिशत 78.07% रहा।

  • दोनों परीक्षाओं की प्रावीण्य सूची (मेरिट लिस्ट) में कांकेर जिले के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल किया।

    mantr
    66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री श्री साय ने परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने असफल हुए छात्रों से कहा कि वे हिम्मत न हारें, बल्कि दुगुनी मेहनत और लगन से फिर से तैयारी करें और अगली बार सफलता अवश्य प्राप्त करें।

परीक्षार्थियों का आँकड़ा:

हाई स्कूल (10वीं) परीक्षा 2025

  • कुल परीक्षार्थी: 3,23,094

  • घोषित परिणाम: 3,21,299

  • कुल उत्तीर्ण: 2,45,913 (76.53%)

  • बालक: 1,45,141

  • बालिका: 1,77,953

हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा 2025

  • कुल परीक्षार्थी: 2,38,626

  • उत्तीर्ण परीक्षार्थी: 1,94,906 (81.87%)

  • बालक: 1,01,184

  • बालिका: 1,37,442

प्रमुख उपस्थिति:

इस अवसर पर विधायक रायपुर (ग्रामीण) मोतीलाल साहू, माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रेणु पिल्ले, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस. और मंडल की सचिव श्रीमती पुष्पा साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!