Advertisement

गांव चलो अभियान में शामिल हुयें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव

गांव चलो अभियान में शामिल हुयें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे गाँव चलो अभियान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव शामिल हुये। नगरनार मण्डल के ग्राम तुरेनार में शनिवार को देर शाम पहुँच कर ग्रामीणों के बीच बैठ कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सीधे संवाद किया व उनकी समस्यायें से रूबरू हुये। गांव चलो आभियान के तहत ग्राम के बुजुर्ग, महिलाओं, युवाओं से बातचीत कर राज्य व केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में अवगत कराया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने ग्राम देवी के मंदिर में पूजा अर्चना की और गांव के चौपाल में आयोजित सभा को संबोधित करते हुये कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है, जो सदैव जनता जनार्दन की सेवा व विकास के लिये संकल्पित है। मातृशक्तियों, माता बहनों बेटियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने भाजपा सरकार ने महतारी वंदन योजना आरंभ की है। जिसमें हर विवाहित महिला के बैंक खाते में प्रति माह एक हजार रुपये सीधे जमा होंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ हर गरीब परिवार को मिले, इस हेतु 18 लाख परिवार का लक्ष्य साध कर काम हो रहा है। किसान भाईयों, श्रमिकों, युवाओं सभी के लिये केन्द्र व राज्य की अलग अलग योजनायें संचालित हो रही है, जिसका सीधा उद्देश्य आमजन के जीवन को बेहतर बनाने व विकास से जुडा़ है। किरण देव ने कहा कि तुरेनार गाँव के संबंध में जो भी समस्यायें है, विकास कार्य होने है, उस पर यथाशीघ्र काम किया जायेगा। मंच संचालन नगरनार मंडल अध्यक्ष श्री सुब्रतो विश्वास के द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर सरपंच संपत कश्यप ,प्रदीप देवांगन ,राधे पद्रे ,महेश कश्यप ,माटी पुजारी गुड्डू राम ,महादेव बघेल ,विद्याधर सेठिया ,दयाराम कश्यप एवं रूपेश समरथ के अलावा काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी ,युवा मोर्चा की युवा साथी एवं काफी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47