Advertisement

गांव चलो अभियान के तहत भाजपा पहुंच रहे हैं लोगों तक

गांव चलो अभियान के तहत भाजपा पहुंच रहे हैं लोगों तक

प्रवास के दौरान भाजपा नेता केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बता रहे हैं

भाजपा की सरकार जनता की सेवा व विकास के लिये संकल्पित है – किरण सिंह देव

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी गांव चलो अभियान के तहत एक निश्चित कार्यक्रम बनाकर लगातार 8 फरवरी से गांव एवं बूथों में प्रवास कर रहे हैं। प्रवास के दौरान भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि वहां के लोगों से मिलकर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बता रहे हैं। प्रदेश की जनता केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों एवं योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा के गांव चलो अभियान में शामिल होकर इस अभियान को सफल रहे हैं। और राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। गांव चलो अभियान के लिए छत्तीसगढ़ से इस अभियान का संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल को बनाया गया है इसके साथ ही इस अभियान के लिए विधायक, मोतीलाल साहू, विधायक गोमती साय एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भारत मटियारा को बनाया गया है।

अभियान के अंतिम दिन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ग्राम कंदूल पहुंचे मंत्री टंकराम वर्मा बलौदा बाजार विधानसभा के सकरी और करमदा गांव पहुंचे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव नगरनार मण्डल के ग्राम तुरेनार में शनिवार को देर शाम पहुँच कर ग्रामीणों के बीच बैठ कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सीधे संवाद किया व उनकी समस्यायें से रूबरू हुये। गांव चलो आभियान के तहत ग्राम के बुजुर्ग, महिलाओं, युवाओं से बातचीत कर राज्य व केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में अवगत कराया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने ग्राम देवी के मंदिर में पूजा अर्चना की और गांव के चौपाल में आयोजित सभा को संबोधित करते हुये कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है, जो सदैव जनता जनार्दन की सेवा व विकास के लिये संकल्पित है। मातृशक्तियों, माता बहनों बेटियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने भाजपा सरकार ने महतारी वंदन योजना आरंभ की है। जिसमें हर विवाहित महिला के बैंक खाते में प्रति माह एक हजार रुपये सीधे जमा होंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ हर गरीब परिवार को मिले, इस हेतु 18 लाख परिवार का लक्ष्य साध कर काम हो रहा है। किसान भाईयों, श्रमिकों, युवाओं सभी के लिये केन्द्र व राज्य की अलग अलग योजनायें संचालित हो रही है, जिसका सीधा उद्देश्य आमजन के जीवन को बेहतर बनाने व विकास से जुडा़ है। किरण देव ने कहा कि तुरेनार गाँव के संबंध में जो भी समस्यायें है, विकास कार्य होने है, उस पर यथाशीघ्र काम किया जायेगा। मंच संचालन नगरनार मंडल अध्यक्ष श्री सुब्रतो विश्वास के द्वारा किया गया।

गांव चलो घर घर चलो अभियान के तहत आज तेलीबांधा मंडल के अंतर्गत प्रदेश भाजपा महामंत्री संजय श्रीवास्तव के द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड 33. के तेलीबांधा चौक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की मूर्ति में माल्यार्पण कर, सब्जी बाजार, धीवर पारा, मुसलमान बस्ती, साहुपारा में केंद्र सरकार की योजना को लोगो बताकर योजना में लाभावंतित लोगो से संपर्क किया। मौली मंदिर दर्शन कर वहा के पुजारी दीपक धीवर से चर्चा, संघ के बस्ती प्रमुख हरिनारायण साहू जी के घर मुलाकात, बूथ डीसी अध्यक्ष की बैठक सहित कार्यक्रम संपन्न हुआ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47