Advertisement

महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाना सरकार का संकल्प है : बृजमोहन अग्रवाल

महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाना सरकार का संकल्प है : बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर// आज भारत में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए महिला स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण हेतु अनेक योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाना है। यह बात वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को महिला स्व सहायता समूह सशक्तिकरण के तहत शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम में कही।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में वीरभद्र नगर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक कार्यक्रम चला रही है। इन योजनाओं का महिलाओं के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। महिलाएं अब आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने महिलाओं को उनके बारे में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने और महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है जिसके लिए इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं।

अग्रवाल ने इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। पदमश्री भारती बंधु, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्रीमती मीनल चौबे, उप नेता प्रतिपक्ष मनोज वर्मा, पार्षद सरिता दुबे, पार्षद मृत्युंजय दुबे, पूर्व पार्षद याद राम साहू समेत नगर निगम अधिकारी, कर्मचारी, हितग्राही और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47