Advertisement

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत ई-केवायसी आधार सीडिंग,

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत ई-केवायसी आधार सीडिंग,

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

धमतरी //भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत अधिक से अधिक पात्र एवं वास्तविक किसानो को योजना में पंजीयन किया जाना है। योजनांतर्गत लंबित ई-के.वाय.सी., लैण्ड सीडिंग, आधार सीडिंग के कार्यों को 12 फरवरी से 21 फरवरी 2024 तक विशेष शिविर आयोजन कर इस कार्य को पूर्ण किया जाना है। ताकि आगामी किश्त का लाभ कृषको को मिल सके। इस हेतु योजना में पंजीकृत ऐसे समस्त किसान जिनका ई-के.वाय.सी., लैण्ड सीडिंग, आधार सीडिंग, पूर्ण हो गयास है उन्हें 16वीं किश्त जारी की जावेगी। जिले में कुल 1 हजार 124 किसानो का ई-के.वाय.सी लंबित, जिसमें धमतरी 160 कुरूद 346 मगरलोड 355 नगरी 263 एवं आधार सीडिंग 2062 तथा लैण्ड सीडिंग 428 किसान शामिल है, जिसकी सूची मैदानी कृषि अधिकारियों एवं जिले के समस्त लोक सेवा केन्द्रों को उपलब्ध करायी गई है।
उप संचालक कृषि ने किसानो से अपील करते हुए कहा है कि वे तत्काल ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं नजदीकी लोक सेवा केन्द्रो से सम्पर्क कर ई-के.वाय.सी पूर्ण करा लें। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि किसान स्वयं भी लिंक के माध्यम से ओ.टी.पी. आधारित ई-केवायसी पूर्ण करा सकते है। इस हेतु ग्रामवार शिविरो का आयोजन भी किया जा रहा है, हितग्राही संबंधित बैंक में सम्पर्क कर आधार सीडिग, डी.बी.टी. सक्रिय कराने हेतु आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक छायाप्रति आवेदन के साथ बैंक में जमा करे अथवा नजदीकी पोस्ट ऑफिस में इंण्डियन पोस्ट पेमेंट बैंक में आधार आधारित भुगतान हेतु नवीन खाता चालु कर सकते है।
उन्होंने यह भी बताया कि जिले के ऐसे किसान जिनके पंजीयन में भूमि विवरण (लैण्ड सींडिग) नही है, वे अपने सभी दस्तावेज किसान कृषि अधिकारी के पास आधार कार्ड एव बी-1ऋण पुस्तिका की छायाप्रति जमा कर पूर्ण करा सकते है। किसान जो वर्तमान में स्वयं अथवा लोक सेवा के माध्यम से योजना में पंजीयन करवा रहे है। सत्यापन हेतु अनिवार्य रूप से क्षेत्रीय कृषि अधिकारी या विकासखण्ड कृषि कार्यालय में जमा करे। जिससे की समयावधि में सत्यापन पूर्ण किया जा सके। ऐसे हितग्राही जिनके द्वारा ई-के.वाय.सी., लैण्ड सीडिंग, आधार सीडिंग, अपूर्ण होने की स्थिति में सोलहवे किस्त राशि का भुगतान नही हो पायेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47