कबीर कुटी, नपा परिषद कार्यक्रम में पहुंची संकल्प यात्रा रथ

कबीर कुटी, नपा परिषद कार्यक्रम में पहुंची संकल्प यात्रा रथ

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

मेरी कहानी मेरी जुबानी के अंतर्गत लाभार्थियों ने दी प्रतिक्रिया

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

बेमेतरा – जिलें में विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण की शुरुवात आज से हो गई हैं। जिसके परिपेक्ष्य में संकल्प यात्रा रथ जिले के वार्ड क्रमांक 14 स्थित कबीर कुटी और नगर पालिका परिषद कार्यक्रम पहुंची, जहां की बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने आमजनों की भीड़ के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान सभी नागरिकों क़ो विकसित भारत का संकल्प भी दिलाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों तथा आम नागरिकों के साथ क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान सरकार की योजनाओं का नागरिकों को अधिक से अधिक लाभ पहुँचाने शिविर भी लगाया गया था। जिस हेतु निकाय द्वारा लगातार मुनादी भी कराया गया था। शिविर में पीएम आवास, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर की जाँच तथा दवाईयां भी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों को आमंत्रित भी किया गया था। मेरी कहानी मेरी जुबानी के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के द्वारा मंच के माध्यम से प्रतिक्रिया भी जाहिर की गई तथा। कार्यक्रम के दौरान अलग अलग विभाग में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें सम्मानित भी किया गया तथा जनसमान्य क़ो शासकीय कैलेंडर दिया। बेमेतरा कार्यक्रम में भूपेन्द्र उपाध्याय सीएमओ, विजय सिन्हा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, राजेंद्र शर्मा, देवराम साहू पार्षद, मोंटी साहू, महेश साहू, नीतू कोठारी उपस्थित थे।